Skip to content
November 23, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • October
  • 28
  • राजनीति
  • चांदनी चौक के हज़ारों व्यापारियों को मिली बड़ी राहत
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

चांदनी चौक के हज़ारों व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

rashtratimesnewspaper October 28, 2025 1 min read
chandni

चांदनी चौक के हज़ारों व्यापारियों को दुकानों के सील होने के डर से अब राहत मिली है। ये सभी व्यापारी कई वर्षों से यहाँ अपना व्यवसाय कर रहे थे और लंबे समय से अनिश्चितता की स्थिति में थे।
यह जानकारी देते हुए चांदनी चौक के प्रमुख व्यापारी अजय जैन (लालू) ने बताया कि यह मामला वर्ष 2022 से दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित था। केस नंबर PIL 12744 के अंतर्गत यह विवाद 13–16 बाग दीवार क्षेत्र से संबंधित था। उस समय MCD ने अनधिकृत निर्माण का नोटिस जारी किया था, जिसे बाद में स्थिति सुधारने के बाद वापस ले लिया गया। हालांकि, कुछ समय बाद इस मुद्दे पर दुबारा PIL दायर की गई, और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया। इसके परिणामस्वरूप हज़ारों व्यापारियों पर सीलिंग की तलवार लटक गई और सैकड़ों दुकानों को सील भी कर दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब MCD और व्यापारियों की ओर से दिल्ली सरकार को आगे आना पड़ा। दिल्ली सरकार ने इस मुकदमे में पक्षकार (पार्टी) के रूप में शामिल होकर व्यापारियों को राहत दिलाने की दिशा में कदम उठाया है।अजय जैन (लालू) ने कहा “हमारा उद्देश्य हमेशा यही रहा है कि वर्षों से मेहनत कर रहे व्यापारियों का व्यवसाय सुरक्षित रहे। यह राहत न केवल व्यापारियों के लिए, बल्कि चांदनी चौक की ऐतिहासिक पहचान और आर्थिक गतिविधियों के लिए भी बहुत बड़ी उपलब्धि है।”

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 43, नई दिल्ली, 26 अक्तूबर से 01 नवम्बर 2025
Next: कौशांबी दिल्ली बॉर्डर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ पर्व

संबंधित कहानियां

pexels-photo-37726687
1 min read
  • राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के न्यायिक अधिकारी के आचरण पर उठाए सवाल

PULKIT CHATURVEDI November 23, 2026 0
pexels-photo-29528961
1 min read
  • राष्ट्रीय

RAC टिकट बिना सूचना रद्द, रेलवे को ₹25,000 चुकाने का आदेश

PULKIT CHATURVEDI November 23, 2026 0
pexels-photo-7103187
1 min read
  • राजनीति

कांग्रेस-सपा गठबंधन: सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत आज संभव

PULKIT CHATURVEDI November 23, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर जारी, 3 दिसंबर से होगी स्ट्रीमिंग pexels-photo-36848854 1
  • मनोरंजन

पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर जारी, 3 दिसंबर से होगी स्ट्रीमिंग

November 23, 2026 0
नम्मा मेट्रो की सवारियां 12.29% बढ़ीं, किराया आय ₹1,125 करोड़ pexels-photo-12384054 2
  • बिज़नेस

नम्मा मेट्रो की सवारियां 12.29% बढ़ीं, किराया आय ₹1,125 करोड़

November 23, 2026 0
जर्मनी के सैकड़ों स्कूलों को बम धमकी, पुलिस ने कहा- ठोस खतरा नहीं pexels-photo-36650154 3
  • दुनिया

जर्मनी के सैकड़ों स्कूलों को बम धमकी, पुलिस ने कहा- ठोस खतरा नहीं

November 23, 2026 0
व्हाट्सएप वेब पर संवेदनशील काम से बचें: I4C की एडवाइजरी pexels-photo-8284722 4
  • तकनीक

व्हाट्सएप वेब पर संवेदनशील काम से बचें: I4C की एडवाइजरी

November 23, 2026 0
RAC टिकट बिना सूचना रद्द, रेलवे को ₹25,000 चुकाने का आदेश pexels-photo-29528961 5
  • राष्ट्रीय

RAC टिकट बिना सूचना रद्द, रेलवे को ₹25,000 चुकाने का आदेश

November 23, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-36848854
1 min read
  • मनोरंजन

पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर जारी, 3 दिसंबर से होगी स्ट्रीमिंग

PULKIT CHATURVEDI November 23, 2026 0
pexels-photo-12384054
1 min read
  • बिज़नेस

नम्मा मेट्रो की सवारियां 12.29% बढ़ीं, किराया आय ₹1,125 करोड़

PULKIT CHATURVEDI November 23, 2026 0
pexels-photo-36650154
1 min read
  • दुनिया

जर्मनी के सैकड़ों स्कूलों को बम धमकी, पुलिस ने कहा- ठोस खतरा नहीं

PULKIT CHATURVEDI November 23, 2026 0
pexels-photo-8284722
1 min read
  • तकनीक

व्हाट्सएप वेब पर संवेदनशील काम से बचें: I4C की एडवाइजरी

PULKIT CHATURVEDI November 23, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर जारी, 3 दिसंबर से होगी स्ट्रीमिंग
  • नम्मा मेट्रो की सवारियां 12.29% बढ़ीं, किराया आय ₹1,125 करोड़
  • जर्मनी के सैकड़ों स्कूलों को बम धमकी, पुलिस ने कहा- ठोस खतरा नहीं
  • व्हाट्सएप वेब पर संवेदनशील काम से बचें: I4C की एडवाइजरी
  • RAC टिकट बिना सूचना रद्द, रेलवे को ₹25,000 चुकाने का आदेश

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.