Skip to content
March 10, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • January
  • 5
  • राजनीति
  • कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के लिए समिति का किया गठन, अजय माकन संभालेंगे कमान
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के लिए समिति का किया गठन, अजय माकन संभालेंगे कमान

rashtratimesnewspaper January 5, 2026 1 min read
202601043627869

कांग्रेस ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) आंदोलन को गति देने के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया है। समिति के नेतृत्व की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता अजय माकन को सौंपी गई है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए 9 सदस्यीय कॉर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है। अजय माकन को समिति का संयोजक बनाया गया है। यह समिति मनरेगा बचाओ संग्राम की देखरेख, मार्गदर्शन और निगरानी का काम करेगी। यह समिति तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करेगी।

समिति में अजय माकन के अलावा जयराम रमेश, संदीप दीक्षित, डॉ. उदित राज, प्रियांक खड़गे, डी. अनसूया सीताक्का, दीपिका पांडे सिंह, डॉ. सुनील पंवार और मनीष शर्मा को शामिल किया गया है।

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुख, एआईसीसी ओबीसी, एससी, अल्पसंख्यक, आदिवासी कांग्रेस विभागों और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष भी समन्वय समिति के सदस्य होंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा के अधिकार आधारित स्वरूप की रक्षा के लिए देशभर में बड़े जनआंदोलन की घोषणा की है। वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) को पत्र लिखकर ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ की जानकारी दी है।

यह आंदोलन केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नए विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के खिलाफ शुरू किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस ने ग्रामीण रोजगार और आजीविका पर सीधा हमला बताया है।

उन्होंने पत्र के जरिए कहा कि वर्ष 2005 में यूपीए सरकार द्वारा लागू किया गया मनरेगा एक अधिकार-आधारित कानून है। यह कानून ग्रामीण परिवार को मजदूरी रोजगार की मांग करने का कानूनी अधिकार देता है। इसके तहत राज्य सरकारों को 15 दिनों के भीतर काम देना अनिवार्य है, अन्यथा बेरोजगारी भत्ता देना पड़ता है। यही वैधानिक गारंटी मनरेगा की सबसे बड़ी पहचान है।

कांग्रेस का कहना है कि मनरेगा ग्रामीण आजीविका की रीढ़ रहा है, जिससे हर साल 5 से 6 करोड़ परिवारों को रोजगार मिलता है। इससे मजबूरी में होने वाला पलायन घटा है, ग्रामीण मजदूरी बढ़ी है और गांवों में टिकाऊ सामुदायिक संपत्तियों का निर्माण हुआ है। इस योजना से महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और वंचित वर्गों को विशेष लाभ मिला है। कुल कार्यदिवसों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत बताई गई है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 01, नई दिल्ली, 04 से 10 जनवरी 2026
Next: प्रवासी उत्तराखण्डियों ने की धामी के इस्तीफे और अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-03-08 at 7.18.59 PM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाटी माइंस में सामुदायिक पहल से जगी नई उम्मीद, महिला दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम

rashtratimesnewspaper March 9, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-09 at 12.38.19 AM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

महिला दिवस पर कृष्णा नगर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, हरदीप पुरी का पुतला दहन

rashtratimesnewspaper March 9, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-09 at 12.52.28 AM
1 min read
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सन्निधि संगोष्ठी में होगा काका कालेलकर राष्ट्रीय प्रोत्साहन सम्मान-2025 का अर्पण

rashtratimesnewspaper March 9, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

भाटी माइंस में सामुदायिक पहल से जगी नई उम्मीद, महिला दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम WhatsApp Image 2026-03-08 at 7.18.59 PM (1) 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाटी माइंस में सामुदायिक पहल से जगी नई उम्मीद, महिला दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम

March 9, 2026 0
महिला दिवस पर कृष्णा नगर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, हरदीप पुरी का पुतला दहन WhatsApp Image 2026-03-09 at 12.38.19 AM (1) 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

महिला दिवस पर कृष्णा नगर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, हरदीप पुरी का पुतला दहन

March 9, 2026 0
सन्निधि संगोष्ठी में होगा काका कालेलकर राष्ट्रीय प्रोत्साहन सम्मान-2025 का अर्पण WhatsApp Image 2026-03-09 at 12.52.28 AM 3
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सन्निधि संगोष्ठी में होगा काका कालेलकर राष्ट्रीय प्रोत्साहन सम्मान-2025 का अर्पण

March 9, 2026 0
शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन WhatsApp Image 2026-03-08 at 1.53.04 PM 4
  • धार्मिक

शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन

March 8, 2026 0
गीता कॉलोनी में ‘गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम’, खालसा साजना दिवस को समर्पित WhatsApp Image 2026-03-08 at 12.31.07 AM (2) 5
  • धार्मिक

गीता कॉलोनी में ‘गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम’, खालसा साजना दिवस को समर्पित

March 8, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-03-08 at 7.18.59 PM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाटी माइंस में सामुदायिक पहल से जगी नई उम्मीद, महिला दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम

rashtratimesnewspaper March 9, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-09 at 12.38.19 AM (1)
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

महिला दिवस पर कृष्णा नगर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, हरदीप पुरी का पुतला दहन

rashtratimesnewspaper March 9, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-09 at 12.52.28 AM
1 min read
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सन्निधि संगोष्ठी में होगा काका कालेलकर राष्ट्रीय प्रोत्साहन सम्मान-2025 का अर्पण

rashtratimesnewspaper March 9, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-08 at 1.53.04 PM
  • धार्मिक

शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन

rashtratimesnewspaper March 8, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • भाटी माइंस में सामुदायिक पहल से जगी नई उम्मीद, महिला दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम
  • महिला दिवस पर कृष्णा नगर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, हरदीप पुरी का पुतला दहन
  • सन्निधि संगोष्ठी में होगा काका कालेलकर राष्ट्रीय प्रोत्साहन सम्मान-2025 का अर्पण
  • शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन
  • गीता कॉलोनी में ‘गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम’, खालसा साजना दिवस को समर्पित

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.