Skip to content
April 20, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • January
  • 22
  • राजनीति
  • सरकार ने सिर्फ अपनी राजनीति के लिए मनरेगा कानून को बदला, आज मजदूर परेशान: कांग्रेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकार ने सिर्फ अपनी राजनीति के लिए मनरेगा कानून को बदला, आज मजदूर परेशान: कांग्रेस

rashtratimesnewspaper January 22, 2026 1 min read
202601223647310

‘मनरेगा’ की जगह नई ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका समशन (ग्रामीण)’ योजना के बाद केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस हमलावर है। गुरुवार को जवाहर भवन में ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान के तहत बड़ा कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, “भाजपा सरकार ने सिर्फ अपनी राजनीति के लिए मनरेगा कानून को बदल दिया है। मनरेगा के कानून में जो बदलाव किया गया है, इससे मजदूर वर्ग और उनके संगठन परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी इन लोगों के साथ खड़ी है। मजदूरों के आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि मनरेगा मजदूर जगह-जगह चल रहे प्रोजेक्ट से मिट्टी लेकर आए हैं। यह दर्शाता है कि यह सही वर्कर्स हैं, जो अपनी दहाड़ी छोड़कर आए हैं। यह मिट्टी उनकी मेहनत और संघर्ष का प्रतीक है। यह इन मजदूरों की एकता को भी दिखाती है। जवाहर भवन में इस मिट्टी को एक जगह रखकर पौधा लगाया जाएगा।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का मकसद मजदूरों को रोजगार का अधिकार देना था।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार अपने नए बिल के जरिए इस योजना को खत्म करना चाहती है और करोड़ों मजदूरों को उनके सही हक से वंचित करना चाहती है। उनका हक लूटना चाहती है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी खड़ी है और ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान के जरिए देश के कोने-कोने तक जाएगी। इसी के तहत राहुल गांधी सिविल सोसाइटी और बौद्धिक के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेता जमीन पर उतरकर मजदूरों के बीच जाएंगे।

कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में लोग आए हैं। सामाजिक संगठन भी आए हैं और आज निश्चित रूप से एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला लिया जाएगा कि हम इस लड़ाई को एक जन आंदोलन के रूप में कैसे आगे बढ़ाएंगे।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान पर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने एक बार फिर तानाशाही तरीके से राज्य सरकारों, मनरेगा से जुड़े लोगों या मजदूरों से सलाह लिए बिना भारत में ग्रामीण रोजगार के अधिकार पर हमला किया है।

अलका लांबा ने कहा कि योजना से सिर्फ महात्मा गांधी का नाम नहीं हटाया गया है, बल्कि रोजगार के अधिकार को छीना गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी ने फैसला लिया है कि मनरेगा के मूल ढांचे को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: दिल्ली:1984 के दंगा मामलों से जुड़े केस में कोर्ट ने सज्जन कुमार को किया बरी
Next: एससी/एसटी कर्मचारियों के लिए वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी : कुलजीत सिंह चहल

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-04-19 at 12.43.53
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जयंती पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल

rashtratimesnewspaper April 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-19 at 00.25.55
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दुनिया फाउंडेशन का ‘मीडिया फॉर यूनिटी अवार्ड 2026’ भव्य समारोह में विवेक शुक्ला सम्मानित

rashtratimesnewspaper April 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-18 at 23.01.14
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जयंती पर डॉ. कपिल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

rashtratimesnewspaper April 20, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

भगवान परशुराम जयंती पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल WhatsApp Image 2026-04-19 at 12.43.53 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जयंती पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल

April 20, 2026 0
नई दुनिया फाउंडेशन का ‘मीडिया फॉर यूनिटी अवार्ड 2026’ भव्य समारोह में विवेक शुक्ला सम्मानित WhatsApp Image 2026-04-19 at 00.25.55 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दुनिया फाउंडेशन का ‘मीडिया फॉर यूनिटी अवार्ड 2026’ भव्य समारोह में विवेक शुक्ला सम्मानित

April 20, 2026 0
भगवान परशुराम जयंती पर डॉ. कपिल शर्मा ने दी शुभकामनाएं WhatsApp Image 2026-04-18 at 23.01.14 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जयंती पर डॉ. कपिल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

April 20, 2026 0
राहुल शर्मा बने “नेचुरल फार्मिंग आइकन”, क्रॉप आइकन अवॉर्ड्स 2026 में 5एस फार्म को मिली राष्ट्रीय पहचान WhatsApp Image 2026-04-18 at 20.13.22 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल शर्मा बने “नेचुरल फार्मिंग आइकन”, क्रॉप आइकन अवॉर्ड्स 2026 में 5एस फार्म को मिली राष्ट्रीय पहचान

April 20, 2026 0
अक्षय तृतीया पर शुभकामनाओं का संदेश WhatsApp Image 2026-04-19 at 14.32.13 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अक्षय तृतीया पर शुभकामनाओं का संदेश

April 20, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-04-19 at 12.43.53
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जयंती पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल

rashtratimesnewspaper April 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-19 at 00.25.55
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दुनिया फाउंडेशन का ‘मीडिया फॉर यूनिटी अवार्ड 2026’ भव्य समारोह में विवेक शुक्ला सम्मानित

rashtratimesnewspaper April 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-18 at 23.01.14
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जयंती पर डॉ. कपिल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

rashtratimesnewspaper April 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-18 at 20.13.22
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल शर्मा बने “नेचुरल फार्मिंग आइकन”, क्रॉप आइकन अवॉर्ड्स 2026 में 5एस फार्म को मिली राष्ट्रीय पहचान

rashtratimesnewspaper April 20, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • भगवान परशुराम जयंती पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल
  • नई दुनिया फाउंडेशन का ‘मीडिया फॉर यूनिटी अवार्ड 2026’ भव्य समारोह में विवेक शुक्ला सम्मानित
  • भगवान परशुराम जयंती पर डॉ. कपिल शर्मा ने दी शुभकामनाएं
  • राहुल शर्मा बने “नेचुरल फार्मिंग आइकन”, क्रॉप आइकन अवॉर्ड्स 2026 में 5एस फार्म को मिली राष्ट्रीय पहचान
  • अक्षय तृतीया पर शुभकामनाओं का संदेश

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.