Skip to content
August 1, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • January
  • 22
  • राजनीति
  • एससी/एसटी कर्मचारियों के लिए वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी : कुलजीत सिंह चहल
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एससी/एसटी कर्मचारियों के लिए वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी : कुलजीत सिंह चहल

rashtratimesnewspaper January 22, 2026 1 min read
202601213647004

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बुधवार को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि बुधवार को एनडीएमसी की परिषद बैठक में एजेंडा में शामिल विभिन्न प्रस्तावों पर विचार कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने की। बैठक में नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज, एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्र, सदस्य डीपी सिंह, अनिल वाल्मीकि, और परिषद सदस्य सरिता तोमर उपस्थित रहे।

कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को आगे बढ़ाते हुए, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने एनडीएमसी क्षेत्र में नागरिक अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से कई एकीकृत और दूरदर्शी पहलें शुरू की हैं।

उन्होंने कहा कि इन पहलों का मुख्य फोकस जल आपूर्ति अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता एवं साफ-सफाई, कर्मचारी एवं नागरिक-केंद्रित शासन सुधार, विद्युत अवसंरचना का उन्नयन, सीवर प्रणाली को मजबूत करने, बाजारों के विकास एवं उन्नयन, तथा सुरक्षित, सुगम और भविष्य-तैयार शहरी आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सड़कों के पुनः सतहीकरण (री-सर्फेसिंग) पर है।

चहल ने कहा कि देश के इतिहास में शायद पहली बार किसी सरकारी संस्थान में संविदा कर्मचारियों को भी कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि सेक्शन-9 समिति के निर्णय के अनुरूप, एनडीएमसी के सभी संविदा कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को लिबरलाइज्ड चिकित्सा स्वास्थ्य योजना का लाभ प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में एनडीएमसी में लगभग 878 संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं, जो पिछले 12 से 25 वर्षों से निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। ये कर्मचारी डाटा एंट्री ऑपरेटर, क्लेरिकल असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिक एवं सिविल), फार्मासिस्ट, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नर्स, हेल्पर जैसी विभिन्न श्रेणियों में कार्यरत हैं। इस योजना के लागू होने से न केवल कर्मचारियों को बल्कि उनके आश्रितों को भी गुणवत्तापूर्ण और कैशलेस चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे संविदा कर्मचारियों की सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा को एक नई मजबूती मिलेगी।

हितकारी निधि योजना के अंतर्गत एससी/एसटी कर्मचारियों के लिए वित्तीय सहायता में वृद्धि की गई है। परिषद द्वारा हितकारी निधि योजना के अंतर्गत एनडीएमसी के नियमित एससी/एसटी कर्मचारियों के लिए वित्तीय सहायता में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके अंतर्गत प्रत्येक संतान के विवाह पर (अधिकतम दो संतान) 75,000 रुपए की सहायता और नियमित एससी/एसटी कर्मचारी के निधन की स्थिति में उनके परिवार को 75,000 रुपए की सहायता दी जाएगी। पहले इस योजना के तहत 50,000 रुपए दिए जाते थे।

इसके साथ ही एफएसएसएआई अधिनियम अथवा जीएसटी पंजीकरण को एनडीएमसी अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत लाइसेंस के रूप में पर्याप्त/मान्य माना जाएगा। दिल्ली दुकान एवं स्थापना अधिनियम के अंतर्गत एफएसएसएआई/श्रम विभाग द्वारा जारी लाइसेंस और एनडीएमसी द्वारा डीम्ड हेल्थ ट्रेड लाइसेंस एवं जनरल ट्रेड लाइसेंस के रूप में स्वीकार किए जा सकते हैं।

वैध एफएसएसएआई या जीएसटी पंजीकरण रखने वाले प्रतिष्ठानों के लिए अलग से हेल्थ लाइसेंस अनिवार्य नहीं होगा; तथापि, सार्वजनिक हित में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सैनिटेशन मानकों के अनुपालन हेतु एनडीएमसी द्वारा निरीक्षण जारी रहेगा।

वैध एफएसएसएआई या जीएसटी पंजीकरण रखने वाले प्रतिष्ठानों के लिए अलग से हेल्थ लाइसेंस अनिवार्य नहीं होगा, सार्वजनिक हित में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सैनिटेशन मानकों के अनुपालन हेतु एनडीएमसी द्वारा निरीक्षण जारी रहेगा।

इसके साथ ही इस बैठक के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई और फैसले लिए गए हैं।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: सरकार ने सिर्फ अपनी राजनीति के लिए मनरेगा कानून को बदला, आज मजदूर परेशान: कांग्रेस
Next: मनरेगा खत्म करना गरीबों को ‘बंधुआ मजदूर’ बनाने की साजिश: खरगे

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 19.24.13
1 min read
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40 1
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

July 30, 2026 0
बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

July 30, 2026 0
नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

July 30, 2026 0
गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब WhatsApp Image 2026-07-30 at 07.52.02 (2) 4
  • धार्मिक

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

July 30, 2026 0
संकल्प, विश्वास, श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा WhatsApp Image 2026-07-29 at 23.24.54 5
  • धार्मिक

संकल्प, विश्वास, श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

July 30, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40
1 min read
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-30 at 07.52.02 (2)
1 min read
  • धार्मिक

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया
  • बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य
  • नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद
  • गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
  • संकल्प, विश्वास, श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.