Skip to content
June 20, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • January
  • 22
  • राजनीति
  • मनरेगा खत्म करना गरीबों को ‘बंधुआ मजदूर’ बनाने की साजिश: खरगे
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मनरेगा खत्म करना गरीबों को ‘बंधुआ मजदूर’ बनाने की साजिश: खरगे

rashtratimesnewspaper January 22, 2026 1 min read
kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) को खत्म करना गरीबों को ‘बंधुआ मजदूर’ बनाने की साजिश है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 28 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दौरान उनका दल इस मुद्दे को उठाएगा।
उन्होंने कांग्रेस के नवगठित प्रकोष्ट ‘रचनात्मक कांग्रेस’ की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘मनरेगा बचाओ मोर्चा’ को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस मनरेगा की बहाली के लिए देश भर में व्यापक आंदोलन शुरू कर रही है।

खड़गे ने कहा, ‘‘देश के तमाम हिस्सों में कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने के लिए आंदोलन करने जा रही है। मनरेगा को खत्म करना, सिर्फ कमजोर तबकों पर प्रहार नहीं है। यह महात्मा गांधी जी को जन स्मृति से हटाकर, ग्राम स्वराज की सोच पर हमला करने की साजिश है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार है कि कोई दल किसी योजना का महात्मा गांधी पर रखा गया नाम हटाने की हिमाकत कर रहा है। देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मनरेगा को ख़त्म करने का काम इसलिए कर रही है, ताकि देश के दबे-कुचले लोगों को ‘बंधुआ मजदूर’ बनाया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी लोगों को बंधुआ मजदूर बनाकर अमीरों के हाथ में सौंपने जा रहे हैं ताकि लोग अमीरों के इशारों पर, उनकी मर्जी के पैसों पर काम करें। मनरेगा से लोगों को 100 दिन के काम की कानूनी गारंटी मिलती थी, जिसे तबाह करने का काम किया जा रहा है। हमें मनरेगा और काम के अधिकार को बचाने की लड़ाई लड़नी है।’’

खड़गे ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘मनरेगा बचाने की लड़ाई बहुत लंबी है। हम इस लड़ाई को एक जगह पर बैठकर या नारे लगाकर नहीं लड़ सकते। जब तक सरकार नए कानून को वापस नहीं लेगी और मनरेगा को फिर से बहाल नहीं करेगी, तब तक हम लड़ते रहेंगे।’’

उनका कहना था कि मनरेगा को ख़त्म कर सरकार ने ग्रामीण भारत के गरीबों, कमजोर तबकों पर हमला किया है, जिसका देशभर में विरोध हो रहा है।

खड़गे ने कहा, ‘‘जल्द ही बजट सत्र शुरू होने वाला है, जिसमें हम मनरेगा के मुद्दे को उठाएंगे।’’

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: एससी/एसटी कर्मचारियों के लिए वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी : कुलजीत सिंह चहल
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 04, नई दिल्ली, 25 से 31 जनवरी 2026

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.50.19
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जन-जन के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं

rashtratimesnewspaper June 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 23.37.49
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आकाशवाणी दिल्ली की स्वर-परीक्षा में विपुल छाबड़ा को ‘बी हाई’ ग्रेड

rashtratimesnewspaper June 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 11.49.05
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जेएनयू की आत्मा: ज्ञान, सेवा और संघर्ष की बड़ी जीत

rashtratimesnewspaper June 19, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित 166833-156bd680-1d9f-4346-9f55-f647ddf098a8-381 1

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित

June 20, 2026 0
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित 166833-156bd680-1d9f-4346-9f55-f647ddf098a8-9 2

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित

June 20, 2026 0
भविष्य के लिए तैयार उच्च शिक्षा हेतु SRM ने प्रस्तुत किया AI-संचालित रोडमैप WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.55.58 3
  • तकनीक
  • बिज़नेस

भविष्य के लिए तैयार उच्च शिक्षा हेतु SRM ने प्रस्तुत किया AI-संचालित रोडमैप

June 19, 2026 0
जन-जन के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.50.19 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जन-जन के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं

June 19, 2026 0
आकाशवाणी दिल्ली की स्वर-परीक्षा में विपुल छाबड़ा को ‘बी हाई’ ग्रेड WhatsApp Image 2026-06-18 at 23.37.49 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आकाशवाणी दिल्ली की स्वर-परीक्षा में विपुल छाबड़ा को ‘बी हाई’ ग्रेड

June 19, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

166833-156bd680-1d9f-4346-9f55-f647ddf098a8-381
1 min read

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित

PULKIT CHATURVEDI June 20, 2026 0
166833-156bd680-1d9f-4346-9f55-f647ddf098a8-9
1 min read

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित

PULKIT CHATURVEDI June 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.55.58
1 min read
  • तकनीक
  • बिज़नेस

भविष्य के लिए तैयार उच्च शिक्षा हेतु SRM ने प्रस्तुत किया AI-संचालित रोडमैप

rashtratimesnewspaper June 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.50.19
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जन-जन के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं

rashtratimesnewspaper June 19, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित
  • गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित
  • भविष्य के लिए तैयार उच्च शिक्षा हेतु SRM ने प्रस्तुत किया AI-संचालित रोडमैप
  • जन-जन के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं
  • आकाशवाणी दिल्ली की स्वर-परीक्षा में विपुल छाबड़ा को ‘बी हाई’ ग्रेड

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.