Skip to content
July 11, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • January
  • 28
  • राजनीति
  • शिवदत्त शर्मा प्रतिभा सम्मान 2025 से रिया शर्मा सम्मानित
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

शिवदत्त शर्मा प्रतिभा सम्मान 2025 से रिया शर्मा सम्मानित

rashtratimesnewspaper January 28, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-01-27 at 10.25.45 PM (1)

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश। शिवदत्त शर्मा प्रतिभा सम्मान 2025 से रिया शर्मा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान रिया शर्मा (सुपुत्री श्रीमती रीता शर्मा एवं श्री नरेश शर्मा), निवासी ग्राम सैदपुर, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए प्रदान किया गया।

यह सम्मान 26 जनवरी को मिलिट्री हीरोज कॉलेज, सैदपुर (बुलंदशहर) में आयोजित एक गरिमामय समारोह में शिवदत्त शर्मा सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के कार्यकारी निदेशक डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। रिया शर्मा मिलिट्री हीरोज कॉलेज, सैदपुर की कक्षा 10वीं की छात्रा हैं, जिन्होंने शैक्षणिक वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

सम्मान के अंतर्गत रिया शर्मा को ₹11,000 (ग्यारह हजार रुपये) की नकद राशि, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली स्थित यह संस्था पिछले 19 वर्षों से प्रतिवर्ष इस विद्यालय के एक चयनित विद्यार्थी को शिवदत्त शर्मा प्रतिभा सम्मान से सम्मानित करती आ रही है।

स्वर्गीय श्री शिवदत्त शर्मा इसी विद्यालय में प्रवक्ता रहे थे। उनकी स्मृति में उनके पुत्र डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा, जो स्वयं भी इस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं, प्रतिवर्ष स्वयं उपस्थित होकर यह सम्मान प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा ने कहा कि संस्था ने जिन उद्देश्यों के साथ अपने पिता की स्मृति में इस सम्मान की शुरुआत की थी, आज वह सही दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि यह दौर मेहनत और दीर्घकालीन योजना के साथ आगे बढ़ने का है, जीवन में शॉर्टकट का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने बड़ों के सम्मान, छोटों के प्रति स्नेह, एकता और सहयोग की भावना को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया और कहा कि यही मूल्य व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाते हैं। डॉ. शर्मा ने विद्यालय के बेहतर होते परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए सभी गुरुओं, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई दी तथा रिया शर्मा के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण, स्टाफ, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही, जिसने विद्यार्थियों का उत्साह और मनोबल बढ़ाया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: कुताई मुलावर्मन (इंडोनेशिया) साम्राज्य ने भारतीय उद्यमी डॉ. भार्गव मल्लप्पा के साथ महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए
Next: राम बाबू शर्मा दूरदर्शी, कर्मठ और जनप्रिय नेता थे — जयप्रकाश अग्रवाल

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-07-09 at 14.27.40
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने आषाढ़ में ‘शिक्षा परिवार’ पर की ‘समृद्धि की बारिश’

rashtratimesnewspaper July 9, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-09 at 14.27.37
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने 15 लाभार्थियों को दिया कैशलेस चिकित्सा कार्ड

rashtratimesnewspaper July 9, 2026 0
Ram-Mandir-Trust-Retired-Lt-General-Vishnukant-Chaturvedi-1783361128377_m
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राम सेवा का अवसर मिला तो पूर्ण समर्पण व आस्था से करूंगा कार्य : विष्णुकांत चतुर्वेदी

rashtratimesnewspaper July 9, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

मुख्यमंत्री ने आषाढ़ में ‘शिक्षा परिवार’ पर की ‘समृद्धि की बारिश’ WhatsApp Image 2026-07-09 at 14.27.40 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने आषाढ़ में ‘शिक्षा परिवार’ पर की ‘समृद्धि की बारिश’

July 9, 2026 0
मुख्यमंत्री ने 15 लाभार्थियों को दिया कैशलेस चिकित्सा कार्ड WhatsApp Image 2026-07-09 at 14.27.37 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने 15 लाभार्थियों को दिया कैशलेस चिकित्सा कार्ड

July 9, 2026 0
राम सेवा का अवसर मिला तो पूर्ण समर्पण व आस्था से करूंगा कार्य : विष्णुकांत चतुर्वेदी Ram-Mandir-Trust-Retired-Lt-General-Vishnukant-Chaturvedi-1783361128377_m 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राम सेवा का अवसर मिला तो पूर्ण समर्पण व आस्था से करूंगा कार्य : विष्णुकांत चतुर्वेदी

July 9, 2026 0
एनडीएमसी ने ‘वेस्ट वाइज़ सिटिज़न्स’ पुस्तिका जारी की, ‘आरआरआर ऑन व्हील्स’ सेवा शुरू WhatsApp Image 2026-07-08 at 22.35.30 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने ‘वेस्ट वाइज़ सिटिज़न्स’ पुस्तिका जारी की, ‘आरआरआर ऑन व्हील्स’ सेवा शुरू

July 9, 2026 0
डिजिटल डिवाइस के सहारे हाईटेक गैंग ने घर के नीचे से चुरा ली कारसीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस जांच में जुटी WhatsApp Image 2026-07-08 at 12.37.49 (1) 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डिजिटल डिवाइस के सहारे हाईटेक गैंग ने घर के नीचे से चुरा ली कारसीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस जांच में जुटी

July 8, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-07-09 at 14.27.40
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने आषाढ़ में ‘शिक्षा परिवार’ पर की ‘समृद्धि की बारिश’

rashtratimesnewspaper July 9, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-09 at 14.27.37
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने 15 लाभार्थियों को दिया कैशलेस चिकित्सा कार्ड

rashtratimesnewspaper July 9, 2026 0
Ram-Mandir-Trust-Retired-Lt-General-Vishnukant-Chaturvedi-1783361128377_m
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राम सेवा का अवसर मिला तो पूर्ण समर्पण व आस्था से करूंगा कार्य : विष्णुकांत चतुर्वेदी

rashtratimesnewspaper July 9, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-08 at 22.35.30
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने ‘वेस्ट वाइज़ सिटिज़न्स’ पुस्तिका जारी की, ‘आरआरआर ऑन व्हील्स’ सेवा शुरू

rashtratimesnewspaper July 9, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • मुख्यमंत्री ने आषाढ़ में ‘शिक्षा परिवार’ पर की ‘समृद्धि की बारिश’
  • मुख्यमंत्री ने 15 लाभार्थियों को दिया कैशलेस चिकित्सा कार्ड
  • राम सेवा का अवसर मिला तो पूर्ण समर्पण व आस्था से करूंगा कार्य : विष्णुकांत चतुर्वेदी
  • एनडीएमसी ने ‘वेस्ट वाइज़ सिटिज़न्स’ पुस्तिका जारी की, ‘आरआरआर ऑन व्हील्स’ सेवा शुरू
  • डिजिटल डिवाइस के सहारे हाईटेक गैंग ने घर के नीचे से चुरा ली कारसीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस जांच में जुटी

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.