Skip to content
August 19, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • January
  • 28
  • स्वास्थ्य
  • राम बाबू शर्मा दूरदर्शी, कर्मठ और जनप्रिय नेता थे — जयप्रकाश अग्रवाल
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

राम बाबू शर्मा दूरदर्शी, कर्मठ और जनप्रिय नेता थे — जयप्रकाश अग्रवाल

rashtratimesnewspaper January 28, 2026 1 min read
photo

जनसेवा, सिद्धांत और संघर्ष की अमिट विरासत: राम बाबू शर्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
500 से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जाँच का लाभ

दिल्ली की राजनीति और जनसेवा में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पूर्व विधायक एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राम बाबू शर्मा की 17वीं पुण्यतिथि पर क़बूल नगर, शाहदरा स्थित श्री साईं मंदिर में श्रद्धांजलि सभा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय राम बाबू शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सेवा शिविर के दौरान 500 से अधिक जरूरतमंदों की जाँच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ एवं चश्मे वितरित किए गए, जिससे जनसेवा के प्रति राम बाबू शर्मा की सोच साकार रूप में दिखाई दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, स्वर्गीय राम बाबू शर्मा के सुपुत्र एवं पूर्व विधायक विपिन शर्मा, समाजसेवी पारस शर्मा (पिंकी), पूर्व विधायक एवं यमुना पार विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, पार्षद शिवानी पांचाल, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, जुबैर अहमद, भीष्म शर्मा, ईश्वर बागड़ी, अश्वनी शर्मा, सुशील तिवारी, महेश कपूर, मयंक चतुर्वेदी, जय करण चौधरी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय राम बाबू शर्मा एक दूरदर्शी, कर्मठ, सिद्धांतनिष्ठ और जनप्रिय नेता थे, जिनका संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन निर्माण को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता के
रूप में उनके कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि राजीव भवन का निर्माण स्वर्गीय राम बाबू शर्मा का ऐतिहासिक योगदान है, जो आज भी कांग्रेस संगठन की वैचारिक शक्ति और लोकतांत्रिक संघर्षों का केंद्र बना हुआ है। पूर्व विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि राम बाबू शर्मा का जीवन इस बात का जीवंत उदाहरण है कि राजनीति सत्ता की नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र की सेवा का माध्यम होनी चाहिए।

एक्रिडेटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय राम बाबू शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया गया। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की विशाल उपस्थिति और सेवा गतिविधियों ने यह सिद्ध कर दिया कि स्वर्गीय राम बाबू शर्मा आज भी जन-जन के दिलों में जीवित हैं।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: शिवदत्त शर्मा प्रतिभा सम्मान 2025 से रिया शर्मा सम्मानित
Next: गढ़वाली के दिग्गज कवि ललित केशवान और कवयित्री, लेखिका और अभिनेत्री कुसुम चौहान को किया गया सम्मानित और रमेश घिल्डियाल की नई पुस्तक का किया गया विमोचन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-13 at 21.24.26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026 logo-180 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

August 16, 2026 0
विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026 0
सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1) 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

August 15, 2026 0
योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार WhatsApp Image 2026-08-13 at 21.24.26 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार

August 15, 2026 0
ऐतिहासिक नौघरा कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र WhatsApp Image 2026-08-12 at 14.21.49 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ऐतिहासिक नौघरा कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

August 13, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-180
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

rashtratimesnewspaper August 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1)
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-13 at 21.24.26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026
  • विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
  • सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन
  • योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार
  • ऐतिहासिक नौघरा कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.