दिल्ली। डेली–वीकली न्यूज़ पेपर एसोसिएशन रजि. की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार शर्मा को एक बार फिर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह निर्णय संगठन के प्रति उनके समर्पण, पारदर्शिता और छोटे-मझोले समाचार पत्रों के हितों के लिए किए गए निरंतर संघर्ष को देखते हुए लिया गया।
बैठक में नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।
भूपेंद्र सिंह लूथरा को उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा को उपाध्यक्ष, संदीप सिंह गौड़ को सलाहकार, राहुल शर्मा को महासचिव, पवन कुमार शर्मा और सोनिया शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त बी.के. अवस्थी, राजीव मित्रा सहित विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई जिलों—मुरादनगर, मोदी नगर, मेरठ, सहारनपुर, बरेली और लखनऊ—से आए प्रतिनिधियों ने संगठन की एकजुटता को मजबूत किया। वक्ताओं ने कहा कि अनिल शर्मा के नेतृत्व में एसोसिएशन ने छोटे और क्षेत्रीय समाचार पत्रों की आवाज को बुलंद किया है तथा उनके अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास किए हैं।
बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों और संपादकों ने एक स्वर में विश्वास जताया कि अनिल शर्मा के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से कार्य करता रहेगा।
एक बार फिर साबित हुआ—विश्वास, संघर्ष और नेतृत्व का नाम है अनिल शर्मा।