सैनी एन्क्लेव पार्क में होली के पावन अवसर पर रंग, गुलाल और आपसी प्रेम के साथ हर्षोल्लासपूर्वक होली उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।


कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हर्ष मल्होत्रा, जिला अध्यक्ष दीपक गब्बा, एसडीएम योगेश पाल सिंह, एसीपी राकेश कुमार, वेद भूषण, भीम सिंह (पूर्व एसीपी), राज कुमार शर्मा, रमेश शर्मा पिल्लू, एस. के. गंभीर, बिल्लू पंडित, महेश खंडेलवाल, नरूला, पाहुजा, सी. एम. अग्रवाल तथा सतेंद्र जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर हर्ष मल्होत्रा ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। यह त्योहार हमें भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटने की प्रेरणा देता है। हमें समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मकता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।”

कार्यक्रम के संयोजक सुशील तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार आनंद लेकर आए।