Skip to content
October 21, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • March
  • 11
  • राजनीति
  • यूपीएससी में 16वां स्थान पाने वाली मोनिका श्रीवास्तव को किया गया सम्मानित
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

यूपीएससी में 16वां स्थान पाने वाली मोनिका श्रीवास्तव को किया गया सम्मानित

rashtratimesnewspaper March 11, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-03-10 at 8.36.57 PM (1)

पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री समेत शहर की प्रमुख हस्तियों ने दिया आशीर्वाद

औरंगाबाद। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में पूरे देश में 16वां स्थान प्राप्त कर औरंगाबाद समेत पूरे बिहार का नाम रोशन करने वाली जिले की प्रतिभाशाली बेटी मोनिका श्रीवास्तव के सम्मान में शहर के हवेली रिजॉर्ट में सम्मान सह आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के अनेक गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर मोनिका को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का उद्घाटन औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, मोनिका श्रीवास्तव, उनके पिता ई. बी. के. श्रीवास्तव, माता भारती श्रीवास्तव, नवबिहार टाइम्स के संपादक कमल किशोर तथा सोन वर्षा वाणी के संपादक श्रीराम अम्बष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि औरंगाबाद जिले की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर जो सफलता प्राप्त की है, वह जिले ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि से जिले के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए आगे बढ़ेंगे। वहीं पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि मोनिका की सफलता यह सिद्ध करती है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले की इस बेटी ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

नवबिहार टाइम्स के संपादक कमल किशोर ने कहा कि मोनिका श्रीवास्तव की उपलब्धि औरंगाबाद के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि छोटे शहरों के विद्यार्थी भी बड़े सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने मोनिका को भविष्य में अपने कार्यकाल के दौरान जनहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन शंकर कैमूरी ने किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने मोनिका श्रीवास्तव को फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 💐
इस अवसर पर डॉ. बी.के. सिंह, डॉ. रवि रंजन, डॉ. शोभा रानी, जिला परिषद उपाध्यक्ष किरण सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बल्लभ सिंह उर्फ बबुआ जी, रामानुज पांडेय, रवीन्द्र कुमार सिंह, भूपेन्द्र सिंह, दृष्टि आई केयर के डॉ. अजहर, लोक अभियोजक अजय कुमार संतोष, महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. नीलम रानी, एमएलएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी की चेयरपर्सन सरिता सिंह, गया के पूर्व मेयर मोहन श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी शंभूनाथ पाण्डेय, भाजपा नेता अनिल सिंह, विवेकानंद मिशन स्कूल के प्रबंध निदेशक मनीष वत्स, उदय कुमार सिंह, ई. शेखर श्रीवास्तव, डॉ. स्वदीप, डॉ. श्रुतिका, रवीन्द्र कुमार रवि, ई. सुबोध कुमार सिंह, नगर पार्षद मंजरी सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान दानिका संगीत महाविद्यालय के कलाकारों रविन्द्र कुमार, शिवांगी सिंह और अंजली सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है ग्लोबल मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स फाउंडेशन: सुशील श्रीवास्तव
Next: राकेश बिंदल बनेंगे विश्व के सबसे बड़े गोसेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में करेंगे कार्यग्रहण

संबंधित कहानियां

pexels-photo-15174909-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-29982340
1 min read
  • राजनीति

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
1792484406016-433111
1 min read
  • राजनीति

10 वर्षीय इरा आदित्य राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड

PULKIT CHATURVEDI October 20, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम pexels-photo-4883682 1
  • बिज़नेस

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम

October 21, 2026 0
तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद pexels-photo-15174909-1 2
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

October 21, 2026 0
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग pexels-photo-29982340 3
  • राजनीति

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग

October 21, 2026 0
एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों 1792484526471-433126-1 4
  • बिज़नेस

एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों

October 20, 2026 0
10 वर्षीय इरा आदित्य राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड 1792484406016-433111 5
  • राजनीति

10 वर्षीय इरा आदित्य राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड

October 20, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-4883682
1 min read
  • बिज़नेस

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-15174909-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-29982340
1 min read
  • राजनीति

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
1792484526471-433126-1
1 min read
  • बिज़नेस

एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों

PULKIT CHATURVEDI October 20, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम
  • तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग
  • एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों
  • 10 वर्षीय इरा आदित्य राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.