Skip to content
April 4, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • March
  • 12
  • राजनीति
  • दिल्ली कांग्रेस ने नए उपराज्यपाल को दी बधाई, गंभीर समस्याओं पर ध्यान देने की मांग: देवेंद्र यादव
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली कांग्रेस ने नए उपराज्यपाल को दी बधाई, गंभीर समस्याओं पर ध्यान देने की मांग: देवेंद्र यादव

rashtratimesnewspaper March 12, 2026 1 min read
202603113705050

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू को पत्र लिखकर कांग्रेस पार्टी की ओर से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

इसी के साथ उन्होंने उनसे उम्मीद जताई कि दिल्ली के लोगों के अनुकूल प्राथमिकता पर दिल्ली के बुनियादी ढांचे और शासन को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

देवेंद्र यादव ने उपराज्यपाल को लिखे पत्र में दिल्ली की ध्वस्त नागरिक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक खामियों और कानून व्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए, दिल्ली में सुविधाओं को अंतिम नागरिक तक पहुंचाने के लिए उपराज्यपाल को अपनी शक्तियों को प्रयोग करने का अनुरोध किया। पत्र में भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार द्वारा एक साल के शासन में किसी भी चुनावी वादे को पूरा न करने, खोखली बयानबाजी और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार करने के लिए भी लिखा है।

देवेंद्र यादव ने पत्र में लिखा कि रेखा गुप्ता सरकार हर महिला के खाते में 2500 रुपये जमा करने, रियायती दरों पर रसोई गैस सिलेंडर और होली और दिवाली के दौरान मुफ्त सिलेंडर देने के एक वर्ष बाद भी भाजपा के चुनावी वादे को पूरा करने के बजाय एक वर्ष में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दो बार बढ़ा दी, जिससे सिलेंडर की कीमत आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि मूल्य वृद्धि और सीएनजी रसोई गैस सिलेंडर की कमी ने परिवारों को बड़ी कठिनाई में डाल दिया है, क्योंकि भाजपा सरकार ने लोगों की दुर्दशा को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली कांग्रेस द्वारा समय-समय पर पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार का ध्यान निम्नलिखित मुद्दों पर आकर्षित करती रही है, जिन पर दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल में तत्काल समाधान और जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है।

वायु प्रदूषण: पिछले 12 वर्षों में केजरीवाल सरकार और रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली की जहरीली हवा के कारण खतरनाक प्रदूषण को रोकने में नाकाम रही है, जिसके चलते लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। प्रदूषण नियंत्रण पर प्रभावी उपाय करने की जगह अप्रभावी, नाकाम और महंगे उपाय सरकारें अपनाती रही है, जैसे- स्मॉग टॉवर, क्लाउड सीडिंग, ट्रैफिक सिग्नल पर वालंटियर की तैनाती, आदि। नजदीकी राज्यों में पराली जलाने पर प्रतिबंध, निर्माण स्थलों और टूटी सड़कों की धूल, वाहनों से निकलने वाला धुआं और कचरे का निस्तारण करने जैसी कार्यवाही में हमेशा फेल रही है।

जहरीला पानी: हजारों करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद दिल्ली की जीवन रेखा, यमुना नदी का पानी, विषाक्त पदार्थों और नालों के रास्ते सीवर का अनुपचारित पानी सीधा नदी में गिरने के कारण दूषित बन गई है। आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकार मौजूदा बदहाल सीवेज उपचार संयंत्रों को सक्रिय करने और नए निर्माण करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है। यमुना का जल अधिकतम मात्रा जहरीला, अमोनिया ग्रस्त होने के कारण लोग यमुना में छठ पूजा नहीं मना पा रहे हैं। यमुना में प्रदूषण, दिल्ली जल बोर्ड की टूटी पाइपलाइनों के कारण घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है, जो कपड़े धोने के लिए भी उपयुक्त नहीं है और लोगों को बोतलबंद पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दिल्ली बोर्ड की निष्क्रियता के कारण टैंकर माफिया अधिक प्रभावी हो रहा है।

बारिश और सीवरों से गाद निकालनाः पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली में जल-भराव लोगों का जीवन खत्म करने का कारण बन गया है, क्योंकि सरकार में भ्रष्टाचार और लापरवाही के चलते मानसून के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में पानी भर जाता है, जिससे हर वर्ष निर्दोष लोगों की जान जा रही है। केजरीवाल सरकार बिना कोई व्यवस्थित काम किए नालों से गाद निकालने के नाम पर केवल भ्रष्टाचार में लिप्त रही और रेखा गुप्ता सरकार भी जल भराव की समस्या पर नियंत्रण करने में विफल साबित रही है।

टूटी हुई सड़कों की मरम्मतः राजधानी में अधिकांश सड़कें ध्वस्त पड़ी हैं। मौजूदा और पिछली सरकार ने सड़कों के रखरखाव और निर्माण करने पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते धूल उड़ने और यातायात जाम होने से प्रदूषण को बढ़ावा मिला।

सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधारः दिल्ली के अधिकांश सरकारी अस्पतालों का बुनियादी ढ़ांचा ध्वस्त होने के कारण उचित उपचार, दवाओं की कमी और डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण हालत दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी हैं।

गरीब झुग्गीवासियों को राजधानी से बाहर निकालनाः जहां झुग्गी वहीं मकान के वादे के बावजूद दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जेजे क्लस्टर के गरीब लोग को सत्ता में आते ही रेखा गुप्ता सरकार का पहला काम जेजे क्लस्टरों के लाखों गरीब लोगों को उजाड़ने का रहा और उन्हें कोई वैकल्पिक आवास नहीं दिया गया था। कांग्रेस सरकार ने झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए इन-सीटू फ्लैटों का निर्माण किया था,उन्हें न तो केजरीवाल सरकार और न ही रेखा गुप्ता सरकार ने अभी तक आवंटित किया है और सरकारों की असंवेदनशीलता के कारण इन हजारों फ्लेटों की देखभाल और रखरखाव की कमी के कारण इन फ्लैटों की स्थिति बिगड़ चुकी है।

बिगड़ती कानून और व्यवस्था की स्थितिः दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है, जहां दिन दहाड़े हत्या, बलात्कार और जबरन वसूली, गोलीबारी रोजमर्रा का हिस्सा बन चुकी है। युवाओं को बर्बाद करने वाले नशीले मादक पदार्थों की अनियंत्रित उपलब्धता देश के भविष्य के जीवन को बर्बाद कर रहीहै,, जबकि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ने के कारण राजधानी में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित समझतीहैं।।

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस नए उपराज्यपाल के रूप में तरणजीत सिंह संधू के उदार और अच्छे कार्यकाल की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल, राजधानी को एक बार फिर दिल्ली को एक विश्व स्तरीय शहर बनाने के लिए काम करेंगे जैसा कांग्रेस सरकार ने 15 वर्षों में मेहनत, समर्पण और कुशल शासन के माध्यम से दिल्ली को विश्व स्तरीय शहर बनाया था। प्रदेश अध्यक्ष ने उपराज्यपाल से दिल्ली कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल सहित मिलने का समय जल्द देने को कहा, ताकि आपस में मिलकर लोगों की जरुरतों और मांगों तथा दिल्ली की ध्वस्त वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा करके समस्याओं का तत्काल सुधार हो सके।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: मेदांता और फैबइंडिया ने स्तन कैंसर जागरूकता के लिए मिलाया हाथ
Next: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया श्री गोपाल कॉरिडोर का लोकार्पण, राकेश बिंदल बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

संबंधित कहानियां

ajay makan
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में गूंजा जयकारा, अजय माकन ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0
Freedom-of-speech-1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर सामग्री हटाना मनमाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-02 at 10.14.56 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली से चंडीगढ़ तक: संगीत के जरिए सेवा और संवेदना का डॉ. इंजी. राजेंद्र जैना का अनोखा सफर

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में गूंजा जयकारा, अजय माकन ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं ajay makan 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में गूंजा जयकारा, अजय माकन ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

April 3, 2026 0
सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर सामग्री हटाना मनमाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन Freedom-of-speech-1 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर सामग्री हटाना मनमाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन

April 3, 2026 0
दिल्ली से चंडीगढ़ तक: संगीत के जरिए सेवा और संवेदना का डॉ. इंजी. राजेंद्र जैना का अनोखा सफर WhatsApp Image 2026-04-02 at 10.14.56 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली से चंडीगढ़ तक: संगीत के जरिए सेवा और संवेदना का डॉ. इंजी. राजेंद्र जैना का अनोखा सफर

April 3, 2026 0
हनुमान जयंती पर घौण्डा में निकली भव्य शोभायात्रा, चौधरी नत्थू सिंह का जोरदार स्वागत WhatsApp Image 2026-04-02 at 10.05.04 PM 4
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हनुमान जयंती पर घौण्डा में निकली भव्य शोभायात्रा, चौधरी नत्थू सिंह का जोरदार स्वागत

April 3, 2026 0
36वें श्री हनुमान जन्मोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ज्वाइंट सीपी ने किया पूजन-अर्चन WhatsApp Image 2026-04-02 at 4.58.34 PM 5
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

36वें श्री हनुमान जन्मोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ज्वाइंट सीपी ने किया पूजन-अर्चन

April 3, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

ajay makan
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में गूंजा जयकारा, अजय माकन ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0
Freedom-of-speech-1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर सामग्री हटाना मनमाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-02 at 10.14.56 PM
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली से चंडीगढ़ तक: संगीत के जरिए सेवा और संवेदना का डॉ. इंजी. राजेंद्र जैना का अनोखा सफर

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-02 at 10.05.04 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हनुमान जयंती पर घौण्डा में निकली भव्य शोभायात्रा, चौधरी नत्थू सिंह का जोरदार स्वागत

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में गूंजा जयकारा, अजय माकन ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
  • सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर सामग्री हटाना मनमाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन
  • दिल्ली से चंडीगढ़ तक: संगीत के जरिए सेवा और संवेदना का डॉ. इंजी. राजेंद्र जैना का अनोखा सफर
  • हनुमान जयंती पर घौण्डा में निकली भव्य शोभायात्रा, चौधरी नत्थू सिंह का जोरदार स्वागत
  • 36वें श्री हनुमान जन्मोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ज्वाइंट सीपी ने किया पूजन-अर्चन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.