योगेश भट्ट
वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के उद्देश्य से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के समन्वय में एक सराहनीय पहल की गई। इस पहल के तहत दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस के वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा प्रकोष्ठ ने 42 वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान की विशेष यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा उस दौरान आयोजित की गई जब उद्यान विशेष रूप से केवल वरिष्ठ नागरिकों के लिए खोला गया था।

भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने अमृत उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध विरासत और जैव विविधता का भरपूर आनंद लिया। वरिष्ठ नागरिकों ने इस अनुभव को बेहद सुखद और यादगार बताया। उन्होंने इस तरह की पहल के लिए आयोजकों का आभार भी व्यक्त किया। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस का कहना है कि वह ऐसे कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।