साहिबाबाद/गाजियाबाद। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समस्त जाजोरिया परिवार द्वारा भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री बृजमोहन मामा (सदस्य, AICC) की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही समाज सेवक सुनील जाजोरिया एवं अनिल जाजोरिया (प्रधान, यूनियन LHMC) ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।
आयोजकों ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन पर्व पर सेवा और भक्ति के भाव से यह प्रसाद वितरण किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में भाईचारा, श्रद्धा और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।
इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन की सराहना की।
राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।
राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।
इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।