श्री हनुमान मंदिर (रजि०) कमेटी, ई-3, गली नंबर 6, ब्रह्मपुरी, दिल्ली-53 द्वारा 2 अप्रैल (वीरवार) को भगवान श्रीराम के परम भक्त बजरंगबली हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन केवल समिति का नहीं, बल्कि सभी भक्तों का सामूहिक उत्सव है। सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने और शोभायात्रा की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

शोभायात्रा शाहदरा रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर रोहतास नगर, गोरख पार्क, बाबरपुर, मौजपुर, घोंडा चौक, ब्रह्मपुरी मेन रोड, गली नंबर 10 ब्रह्मपुरी, एक्स ब्लॉक होते हुए अंत में ब्रह्मपुरी गली नंबर 6 स्थित श्री हनुमान मंदिर पर सम्पन्न होगी।
कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक आयोजित रहेगा, जिसमें भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
मंदिर समिति के प्रधान विजय शर्मा, सचिव लोमेश त्यागी, कोषाध्यक्ष उमाकांत गुप्ता (पंकज) सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में भक्तों से उपस्थित होने का आह्वान किया है।