गुरुग्राम। वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित जेनिथ 2026 सेलिब्रिटी नाइट में बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया, जिसमें छात्रों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने बताया कि इस विशेष अवसर पर मीका सिंह ने ‘ढिंका चिका’, ‘जुम्मे की रात’, ‘आंख मारे’, ‘मौजा ही मौजा’, ‘आपका क्या होगा जनाबे आली’, ‘जिसको चाहे पागल कर दे’ और ‘ये शाम मस्तानी’ जैसे सुपरहिट गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके गानों पर पूरा पंडाल झूम उठा और दर्शक देर तक थिरकते रहे।

कार्यक्रम में एमसीए, एमबीए, एम.टेक, बी.टेक, बीबीए, बीसीए तथा डिप्लोमा इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों सहित कॉलेज स्टाफ ने उत्साह के साथ भाग लिया और मीका सिंह का जोरदार स्वागत किया।
मैनेजिंग ट्रस्टी कुंवर निशांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है, ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि संस्थान में इससे पहले भी यो यो हनी सिंह, इक्का, बोहेमिया, मोहित चौहान, गिप्पी ग्रेवाल, डीजे अकील, परमीश वर्मा, बी प्राक, उदिता गोस्वामी और सोनू निगम जैसे कई नामचीन कलाकार प्रस्तुति दे चुके हैं।
उन्होंने आगे कहा कि वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से संबद्ध एवं एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान है, जहां बी.टेक और एम.टेक के तहत रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर साइंस, एआई एंड डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्स सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।