नई दिल्ली। संस्कार भारत अभियान (ह्यूमेनिटेटिव इंडिया ट्रस्ट, दिल्ली) द्वारा आयोजित गरिमामयी समारोह में IFWJ दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल मिश्रा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं पत्रकारिता योगदान के लिए “संस्कार भारत रत्न” सम्मान से अलंकृत किया गया।
यह सम्मान इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC), नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। सम्मान पत्र पर संस्कार भारत अभियान के अध्यक्ष डॉ. एम. के. वाजपेयी के हस्ताक्षर हैं।
संस्कार भारत अभियान भारतीय ज्ञान परंपरा एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्यरत एक राष्ट्रीय पहल है, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को समय-समय पर सम्मानित करती रही है।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने श्री गोपाल मिश्रा के पत्रकारिता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।