Skip to content
May 21, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • May
  • 1
  • राजनीति
  • साइबर फ्रॉड और रोड एन्क्रोचमेंट पर गंभीर मंथन, ईस्ट दिल्ली ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में DCP शाहदरा ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड और रोड एन्क्रोचमेंट पर गंभीर मंथन, ईस्ट दिल्ली ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में DCP शाहदरा ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

rashtratimesnewspaper May 1, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-05-01 at 10.53.43

नई दिल्ली। ईस्ट दिल्ली ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन (EDJWA) द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण सभा में शाहदरा जिले के डीसीपी तथा कृष्णा नगर थाना प्रभारी का भव्य स्वागत एसोसिएशन के प्रधान अशोक सेठ एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ईडीजेडब्ल्यूए के सदस्यों के साथ-साथ कृष्णा नगर की विभिन्न ट्रेडर्स एसोसिएशनों के प्रमुखों की उपस्थिति ने बैठक को बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावशाली बना दिया।

बैठक में वर्तमान समय की सबसे गंभीर समस्या साइबर फ्रॉड सहित आम जनमानस से जुड़ी कई जटिल होती जा रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों ने कहा कि साइबर अपराध लगातार नए रूप ले रहा है, जिससे व्यापारी वर्ग और आम लोग दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

सभा के दौरान पहली बार रोड एन्क्रोचमेंट (सड़क अतिक्रमण) के मुद्दे को भी बेहद गंभीरता और भावनात्मक तरीके से उठाया गया। एक सदस्य ने व्यापारिक क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण से यातायात, सुरक्षा और कारोबार पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को दर्दपूर्वक सामने रखा।

शाहदरा डीसीपी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि दिल्ली पुलिस इन मुद्दों पर हरसंभव कार्रवाई करेगी। उन्होंने सभी व्यापारिक संगठनों से अपील की कि साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों को समय रहते सतर्क किया जा सके।

डीसीपी ने ज्वेलर्स समुदाय को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि सभी प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और सीसीटीवी सिस्टम लगाए जाएं तथा सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अपनी सुरक्षा के प्रति स्वयं भी सजग रहना होगा।

बैठक का समापन व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 1956 का ‘वॉकिंग लाइसेंस’, लोगों ने कहा – क्या पैदल चलने के लिए भी लेना पड़ता था परमिट?
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 18, नई दिल्ली, 03 से 09 मई 2026

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-05-21 at 11.55.11
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भ्रष्टाचार खत्म किए बिना विकसित भारत संभव नहीं

rashtratimesnewspaper May 21, 2026 0
ajay-maken-sheila-fb
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

शीला दीक्षित को समर्पित दिल्ली परिवहन पर विशेष 5-भागीय शृंखला

rashtratimesnewspaper May 21, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-20 at 20.58.15
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने मोबाइल टैपिंग मामले में NHRC का दरवाजा खटखटाया, साइबर खतरों पर सख्त कार्रवाई की मांग

rashtratimesnewspaper May 21, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

गोसेवा के संकल्प से गूंजा गोमहिमा कवि सम्मेलन, गोग्रास संकलन अभियान को मिला जनसमर्थन WhatsApp Image 2026-05-20 at 16.17.25 1
  • धार्मिक

गोसेवा के संकल्प से गूंजा गोमहिमा कवि सम्मेलन, गोग्रास संकलन अभियान को मिला जनसमर्थन

May 21, 2026 0
भ्रष्टाचार खत्म किए बिना विकसित भारत संभव नहीं WhatsApp Image 2026-05-21 at 11.55.11 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भ्रष्टाचार खत्म किए बिना विकसित भारत संभव नहीं

May 21, 2026 0
शीला दीक्षित को समर्पित दिल्ली परिवहन पर विशेष 5-भागीय शृंखला ajay-maken-sheila-fb 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

शीला दीक्षित को समर्पित दिल्ली परिवहन पर विशेष 5-भागीय शृंखला

May 21, 2026 0
तेलंगाना जूनियर बास्केटबॉल लीग का आगाज़; ₹1.48 करोड़ की फ्रेंचाइज़ी ऑक्शन के साथ रचा इतिहास WhatsApp Image 2026-05-20 at 21.01.52 4
  • खेल

तेलंगाना जूनियर बास्केटबॉल लीग का आगाज़; ₹1.48 करोड़ की फ्रेंचाइज़ी ऑक्शन के साथ रचा इतिहास

May 21, 2026 0
डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने मोबाइल टैपिंग मामले में NHRC का दरवाजा खटखटाया, साइबर खतरों पर सख्त कार्रवाई की मांग WhatsApp Image 2026-05-20 at 20.58.15 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने मोबाइल टैपिंग मामले में NHRC का दरवाजा खटखटाया, साइबर खतरों पर सख्त कार्रवाई की मांग

May 21, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-05-20 at 16.17.25
1 min read
  • धार्मिक

गोसेवा के संकल्प से गूंजा गोमहिमा कवि सम्मेलन, गोग्रास संकलन अभियान को मिला जनसमर्थन

rashtratimesnewspaper May 21, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-21 at 11.55.11
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भ्रष्टाचार खत्म किए बिना विकसित भारत संभव नहीं

rashtratimesnewspaper May 21, 2026 0
ajay-maken-sheila-fb
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

शीला दीक्षित को समर्पित दिल्ली परिवहन पर विशेष 5-भागीय शृंखला

rashtratimesnewspaper May 21, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-20 at 21.01.52
1 min read
  • खेल

तेलंगाना जूनियर बास्केटबॉल लीग का आगाज़; ₹1.48 करोड़ की फ्रेंचाइज़ी ऑक्शन के साथ रचा इतिहास

rashtratimesnewspaper May 21, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • गोसेवा के संकल्प से गूंजा गोमहिमा कवि सम्मेलन, गोग्रास संकलन अभियान को मिला जनसमर्थन
  • भ्रष्टाचार खत्म किए बिना विकसित भारत संभव नहीं
  • शीला दीक्षित को समर्पित दिल्ली परिवहन पर विशेष 5-भागीय शृंखला
  • तेलंगाना जूनियर बास्केटबॉल लीग का आगाज़; ₹1.48 करोड़ की फ्रेंचाइज़ी ऑक्शन के साथ रचा इतिहास
  • डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने मोबाइल टैपिंग मामले में NHRC का दरवाजा खटखटाया, साइबर खतरों पर सख्त कार्रवाई की मांग

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.