भीषण गर्मी में छात्रों की सेहत और सुविधा को प्राथमिकता देने की सराहनीय पहल
- नेहा
बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए अन्नपूर्णा होस्टल्स ने अपने बॉयज़ होस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए विशेष पहल करते हुए चना सत्तू का वितरण शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को गर्मी से राहत देना, उन्हें हाइड्रेटेड रखना तथा स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखना है।


गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए चना सत्तू को पारंपरिक एवं पौष्टिक पेय माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए होस्टल प्रबंधन ने सभी बॉयज़ होस्टल में नियमित रूप से सत्तू उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है, ताकि छात्र तेज गर्मी के बीच भी स्वस्थ रहकर अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें।


छात्रों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए ऐसी सुविधाएँ न केवल राहत देती हैं, बल्कि यह भी महसूस कराती हैं कि होस्टल प्रबंधन उनकी सेहत और जरूरतों को गंभीरता से समझता है।

अन्नपूर्णा होस्टल्स के चेयरमैन कुंवर गौरव गिरी ने कहा,
“हम जानते हैं कि गर्मी के मौसम में छात्रों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, विशेषकर वे छात्र जो अपने परिवार से दूर रह रहे होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने चना सत्तू उपलब्ध कराने की शुरुआत की है। यह एक पारंपरिक, हेल्दी और प्राकृतिक पेय है जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करता है। हमारा प्रयास है कि छात्र स्वस्थ वातावरण में रहकर बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। आगे भी हम छात्रों की सुविधा और स्वास्थ्य के लिए ऐसे छोटे लेकिन उपयोगी कदम उठाते रहेंगे।”
यह पहल इस बात का उदाहरण है कि अन्नपूर्णा होस्टल्स केवल रहने की सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के स्वास्थ्य, आराम और बेहतर जीवनशैली का भी विशेष ध्यान रखता है। सामाजिक संवेदनशीलता और छात्र हितों को प्राथमिकता देने वाली यह पहल निश्चित रूप से अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी।