Skip to content
June 24, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • May
  • 14
  • राजनीति
  • “भारतीय विधिक व्यवस्था : एक समीक्षा” विषय पर जिज्ञासा का बौद्धिक विमर्श सम्पन्न
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

“भारतीय विधिक व्यवस्था : एक समीक्षा” विषय पर जिज्ञासा का बौद्धिक विमर्श सम्पन्न

rashtratimesnewspaper May 14, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-05-13 at 23.22.27
  • मुनीश कुमार

नई दिल्ली। जिज्ञासा ने अपने 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर संविधान क्लब ऑफ इंडिया, रफी मार्ग स्थित स्पीकर हॉल में “भारतीय विधिक व्यवस्था : एक समीक्षा” विषय पर एक विचारोत्तेजक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में देश की न्याय व्यवस्था से जुड़ी समकालीन चुनौतियों, न्यायिक सुधारों तथा न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने जैसे विषयों पर गंभीर विमर्श हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश एवं पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय हरित अधिकरण माननीय न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल रहे, जबकि भारत के अटॉर्नी जनरल श्री आर. वेंकटरमणि ने अध्यक्षता की। मंच पर जिज्ञासा के अध्यक्ष श्री राज कुमार भाटिया, सचिव श्री सतीश मिनोचा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री राकेश पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्टी श्री मुनीश कुमार गौड़ ने प्रस्तुत किया।

अपने स्वागत संबोधन में श्री राज कुमार भाटिया ने जिज्ञासा की दस वर्षीय यात्रा और सामाजिक एवं संवैधानिक विषयों पर संस्था द्वारा किए जा रहे बौद्धिक संवादों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिज्ञासा निरंतर सार्थक विमर्श के माध्यम से समाज में जागरूकता और चिंतन को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।

वक्ताओं ने भारतीय न्याय व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखते हुए न्यायिक जवाबदेही, मामलों के निस्तारण में विलंब, लंबित मामलों की बढ़ती संख्या, न्याय की सुलभता, विधिक जागरूकता, पुलिस सुधार तथा वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। देशभर की अदालतों में लंबित लगभग 5.4 करोड़ मामलों की गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए न्यायिक एवं संस्थागत सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में यह भी रेखांकित किया गया कि न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सस्ता, सुलभ और समयबद्ध बनाया जाना आवश्यक है, ताकि आम नागरिकों का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। वक्ताओं ने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील न्यायिक दृष्टिकोण और विधिक साक्षरता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल श्री जगदीश मुखी, प्रख्यात चिंतक श्री के.एन. गोविंदाचार्य, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं जेएनयू के प्राध्यापक, वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व न्यायाधीश, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति, वरिष्ठ पत्रकार तथा अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संवाद सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने न्यायिक सुधार, नैतिक विधिक आचरण, संस्थागत जवाबदेही तथा राष्ट्र निर्माण में विधि व्यवसायियों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। जिज्ञासा ने सभी वक्ताओं, अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: सीएमपीएल डिसरप्टर्स अवॉर्ड्स में ए.जी. ऑर्गेनिका और रबीको लाइफस्टाइल को मिला सम्मान
Next: केरल के नए मुख्यमंत्री होगे वीडी सतीशन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-06-22 at 18.57.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सांगली अपार्टमेंट्स बनी एनडीएमसी की आठवीं “अनुपम कॉलोनी”

rashtratimesnewspaper June 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 22.56.40
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

rashtratimesnewspaper June 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 20.48.46
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी का जन्मदिवस उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया

rashtratimesnewspaper June 22, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

सांगली अपार्टमेंट्स बनी एनडीएमसी की आठवीं “अनुपम कॉलोनी” WhatsApp Image 2026-06-22 at 18.57.34 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सांगली अपार्टमेंट्स बनी एनडीएमसी की आठवीं “अनुपम कॉलोनी”

June 23, 2026 0
डॉलर-आधारित स्टेबलकॉइन्स का भविष्य और दुनिया पर इसका असर WhatsApp Image 2026-06-23 at 11.05.39 2
  • बिज़नेस

डॉलर-आधारित स्टेबलकॉइन्स का भविष्य और दुनिया पर इसका असर

June 23, 2026 0
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया WhatsApp Image 2026-06-20 at 22.56.40 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

June 22, 2026 0
राहुल गांधी का जन्मदिवस उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया WhatsApp Image 2026-06-20 at 20.48.46 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी का जन्मदिवस उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया

June 22, 2026 0
NBCC EMRS टेंडर विवाद: छत्तीसगढ़ परियोजनाओं में अनियमितता के आरोप, CVC से जांच की मांग WhatsApp Image 2026-06-20 at 20.46.41 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

NBCC EMRS टेंडर विवाद: छत्तीसगढ़ परियोजनाओं में अनियमितता के आरोप, CVC से जांच की मांग

June 22, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-06-22 at 18.57.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सांगली अपार्टमेंट्स बनी एनडीएमसी की आठवीं “अनुपम कॉलोनी”

rashtratimesnewspaper June 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-23 at 11.05.39
1 min read
  • बिज़नेस

डॉलर-आधारित स्टेबलकॉइन्स का भविष्य और दुनिया पर इसका असर

rashtratimesnewspaper June 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 22.56.40
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

rashtratimesnewspaper June 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 20.48.46
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी का जन्मदिवस उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया

rashtratimesnewspaper June 22, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • सांगली अपार्टमेंट्स बनी एनडीएमसी की आठवीं “अनुपम कॉलोनी”
  • डॉलर-आधारित स्टेबलकॉइन्स का भविष्य और दुनिया पर इसका असर
  • पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
  • राहुल गांधी का जन्मदिवस उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया
  • NBCC EMRS टेंडर विवाद: छत्तीसगढ़ परियोजनाओं में अनियमितता के आरोप, CVC से जांच की मांग

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.