नई दिल्ली। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राजनीति में नैतिक मूल्यों और जनसेवा की आवश्यकता पर जोर देते हुए कांग्रेस पार्टी को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है।
सोशल मीडिया पर साझा अपने संदेश में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कमियां हो सकती हैं, लेकिन पार्टी ने कभी “गाय काटने वाली कंपनियों से चंदा लेकर राजनीति” नहीं की और न ही “पेपर लीक के जरिए युवाओं का भविष्य बेचकर पैसा कमाया।”
उन्होंने कहा कि सत्ता का उद्देश्य केवल जनसेवा होना चाहिए, न कि सौदेबाजी या निजी लाभ। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राजनीतिक दलों से नैतिकता और जवाबदेही बनाए रखने की अपील भी की।
शंकराचार्य के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसे वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस के समर्थन और विरोधी दलों पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है।