Skip to content
June 11, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • May
  • 19
  • राजनीति
  • साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का छठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का छठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

rashtratimesnewspaper May 19, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-05-18 at 17.26.53

राष्ट्रकवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी की पौत्री आकांक्षा द्विवेदी सहित कई गणमान्य रहे उपस्थित

फतेहपुर। बिंदकी तहसील क्षेत्र के खजुहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिजौली के मजरे गोधइया स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर परिसर में रविवार को साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) का छठवां स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, साहित्य, समाजसेवा एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। आयोजन में पत्रकारिता के दायित्व, समाज के प्रति मीडिया की भूमिका तथा जनपद के महानायकों के योगदान को विशेष रूप से याद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार वसीम अख्तर ने की, जबकि संचालन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने किया। कार्यक्रम का संयोजन बिंदकी तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ सर्वेश सिंह द्वारा किया गया।

गौरतलब है कि सिजौली की धरती राष्ट्रकवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी की जन्मस्थली रही है। ऐसे ऐतिहासिक महत्व वाले स्थान पर स्थापना दिवस आयोजित कर आयोजकों ने जनपद के गौरवशाली इतिहास और महान विभूतियों को याद करने का प्रयास किया। आयोजन के दौरान राष्ट्रकवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी, अमर शहीद जोधा सिंह अटैया एवं बावनी इमली के 52 शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कवयित्री आकांक्षा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार और साहित्यकार समाज का दर्पण होते हैं तथा उन्हें सत्य और वास्तविकता को समाज के सामने लाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए महिला सशक्तिकरण पर आधारित अपनी रचनाओं का पाठ भी किया।

कार्यक्रम में लेखक विजय नारायण ने अपनी पुस्तक “दरख़्त – द मेमोरीज ऑफ फ्रीडम फाइटर्स” के माध्यम से बावनी इमली के शहीदों के संघर्ष की चर्चा की। वहीं ठाकुर विजय सिंह चौहान ने अमर शहीद जोधा सिंह अटैया के बलिदान को याद किया। समाजसेवी मोना ओमर ने पत्रकारों से शोषित और वंचित वर्ग की आवाज बनने का आह्वान किया। उर्दू प्रवक्ता फजलुर रहमान ने साहित्य और पत्रकारिता की सामाजिक भूमिका पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की संस्थापिका पुष्पा पांडेया का वीडियो संदेश भी सुनाया गया। उन्होंने संगठन के छह वर्षों के सफर, पत्रकारों की चुनौतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी, जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, शिवकुमार मौर्य, जर्रेयाब खान, जावेद खान, आदिल खान, आफताब अहमद, धीर सिंह यादव, अनिल विश्वकर्मा, डॉ. जेपी सिंह चौहान, अहमद रजा, मेराज अहमद, आदित्य शर्मा पंकज, बुद्ध सागर शुक्ला, प्रदीप कुमार एवं अजय कुमार सहित अनेक पदाधिकारी, पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के छह वर्षों के सफर को साझा करते हुए पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में संयोजक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस में कमियां हो सकती हैं, लेकिन सेवा की राजनीति की परंपरा रही : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
Next: हांगकांग के डिजिटल करेंसी प्रयोग से भारत को क्या सीखना चाहिए

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-06-08 at 22.13.28
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जंतर-मंतर पर निजी आईटीआई प्रबंधकों का शक्ति प्रदर्शन, कौशल विकास नीतियों में सुधार की मांग

rashtratimesnewspaper June 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-09 at 17.42.10
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विवाह वर्षगांठ पर प्रवीण सिंह एरन एवं सुप्रिया एरन को शुभकामनाओं का तांता

rashtratimesnewspaper June 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-09 at 17.58.40
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) बाह्य पश्चिम शाखा के वार्षिक समारोह में डॉ. अनिल बंसल सम्मानित

rashtratimesnewspaper June 10, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

जंतर-मंतर पर निजी आईटीआई प्रबंधकों का शक्ति प्रदर्शन, कौशल विकास नीतियों में सुधार की मांग WhatsApp Image 2026-06-08 at 22.13.28 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जंतर-मंतर पर निजी आईटीआई प्रबंधकों का शक्ति प्रदर्शन, कौशल विकास नीतियों में सुधार की मांग

June 10, 2026 0
विवाह वर्षगांठ पर प्रवीण सिंह एरन एवं सुप्रिया एरन को शुभकामनाओं का तांता WhatsApp Image 2026-06-09 at 17.42.10 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विवाह वर्षगांठ पर प्रवीण सिंह एरन एवं सुप्रिया एरन को शुभकामनाओं का तांता

June 10, 2026 0
भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) बाह्य पश्चिम शाखा के वार्षिक समारोह में डॉ. अनिल बंसल सम्मानित WhatsApp Image 2026-06-09 at 17.58.40 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) बाह्य पश्चिम शाखा के वार्षिक समारोह में डॉ. अनिल बंसल सम्मानित

June 10, 2026 0
भ्रष्ट अधिकारी राष्ट्र की जड़ों को खोखला करने वाली “सफेद दीमक” WhatsApp Image 2026-06-10 at 12.38.08 (1) 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भ्रष्ट अधिकारी राष्ट्र की जड़ों को खोखला करने वाली “सफेद दीमक”

June 10, 2026 0
आर्य समाज के छठे नियम पर ऑनलाइन गोष्ठी: समाज सेवा को बताया जीवन का मुख्य उद्देश्य WhatsApp Image 2026-06-10 at 12.26.54 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आर्य समाज के छठे नियम पर ऑनलाइन गोष्ठी: समाज सेवा को बताया जीवन का मुख्य उद्देश्य

June 10, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-06-08 at 22.13.28
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जंतर-मंतर पर निजी आईटीआई प्रबंधकों का शक्ति प्रदर्शन, कौशल विकास नीतियों में सुधार की मांग

rashtratimesnewspaper June 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-09 at 17.42.10
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विवाह वर्षगांठ पर प्रवीण सिंह एरन एवं सुप्रिया एरन को शुभकामनाओं का तांता

rashtratimesnewspaper June 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-09 at 17.58.40
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) बाह्य पश्चिम शाखा के वार्षिक समारोह में डॉ. अनिल बंसल सम्मानित

rashtratimesnewspaper June 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 12.38.08 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भ्रष्ट अधिकारी राष्ट्र की जड़ों को खोखला करने वाली “सफेद दीमक”

rashtratimesnewspaper June 10, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • जंतर-मंतर पर निजी आईटीआई प्रबंधकों का शक्ति प्रदर्शन, कौशल विकास नीतियों में सुधार की मांग
  • विवाह वर्षगांठ पर प्रवीण सिंह एरन एवं सुप्रिया एरन को शुभकामनाओं का तांता
  • भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) बाह्य पश्चिम शाखा के वार्षिक समारोह में डॉ. अनिल बंसल सम्मानित
  • भ्रष्ट अधिकारी राष्ट्र की जड़ों को खोखला करने वाली “सफेद दीमक”
  • आर्य समाज के छठे नियम पर ऑनलाइन गोष्ठी: समाज सेवा को बताया जीवन का मुख्य उद्देश्य

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.