नई दिल्ली। राष्ट्रसंत प्रज्ञा महर्षि पंडित रत्न पूज्य गुरुदेव श्री उपेन्द्र मुनि जी महाराज साहब के 63वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुलाबी बाग सामुदायिक भवन में भव्य एवं श्रद्धामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और सम्मान से ओत-प्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

इस गरिमामयी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्य नारायण जटिया, भगवान महावीर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अध्यक्ष श्री सुभाष ओसवाल जैन, डॉ. नागेश जैन तथा पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश जे.पी. सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों के साथ शामिल होकर पूज्य गुरुदेव को जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरुदेव को आदर की चादर भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने गुरुदेव के तप, त्याग, आध्यात्मिक साधना एवं मानव सेवा के प्रति समर्पित जीवन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
पूज्य गुरुदेव श्री उपेन्द्र मुनि जी महाराज साहब का व्यक्तित्व अध्यात्म, संस्कार और सेवा का अद्भुत संगम है, जिनका मार्गदर्शन समाज को सदैव नई दिशा प्रदान करता है।