Skip to content
October 24, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • May
  • 22
  • बिज़नेस
  • खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव
  • बिज़नेस

खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 1 min read
oil
  • उमेश जोशी

हालिया आँकड़े बताते हैं कि वित्त वर्ष 2025-26 में देश का खाद्य तेल आयात एक बार फिर बढ़ा है। ये आँकड़े सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) और वाणिज्य मंत्रालय ने जारी किए हैं। आंकड़ों का अध्ययन करने से पता चलता है कि स्थिति चिंताजनक है।
इस स्थिति पर इसलिए चिंता होती है कि देश खाद्य तेलों की कुल जरूरत का लगभग 56 से 60 प्रतिशत आयात करने को मजबूर है।

वित्त वर्ष 2025-26 में देश का कुल खाद्य तेल आयात तीन प्रतिशत बढ़कर 166.51 लाख टन पर पहुँच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 161.82 लाख टन था। यह बढ़ौती भले ही अधिक नहीं है, लेकिन इसका आर्थिक असर कहीं अधिक गंभीर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपए में लगभग 9.2 प्रतिशत की गिरावट के कारण आयात बिल तेजी से बढ़ा है। तेल वर्ष के शुरुआती छह महीनों (नवंबर से अप्रैल) के दौरान ही आयात बिल 19 प्रतिशत बढ़कर लगभग 87 हजार करोड़ रुपए तक पहुँच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 73 हजार करोड़ रुपए था।

इस वर्ष खाद्य तेल आयात के रुझान में दो बड़े बदलाव खास तौर पर देखे गए हैं। पहला, नेपाल से ड्यूटी-फ्री आयात में अप्रत्याशित बढ़ोतरी। दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार समझौते (साफ्टा) के तहत नेपाल को भारतीय बाजार में शून्य शुल्क पर तेल निर्यात की सुविधा प्राप्त है। इसका लाभ उठाते हुए नेपाल से खाद्य तेल आयात 113 प्रतिशत बढ़कर 7.36 लाख टन तक पहुँच गया, जबकि पिछले वर्ष यह केवल 3.45 लाख टन था। नेपाल से मुख्य रूप से रिफाइंड सोयाबीन, सूरजमुखी और आरबीडी पामोलीन तेलों का आयात किया गया। एसईए का मानना है कि यदि नेपाल से यह ड्यूटी-फ्री आयात न बढ़ा होता, तो इस वर्ष कुल आयात में वृद्धि के बजाय गिरावट देखने को मिल सकती थी।

दूसरा बड़ा बदलाव पाम ऑयल की माँग में आई तेजी है। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में 14 से 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के बावजूद पाम ऑयल की खरीद मजबूत बनी रही। तेल वर्ष के पहली छमाही में पाम ऑयल आयात बढ़कर 39.7 लाख टन हो गया, जबकि सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे सॉफ्ट ऑयल्स का आयात घटकर 38.5 लाख टन रह गया। यह संकेत है कि महँगाई के दौर में उपभोक्ता और उद्योग अपेक्षाकृत सस्ते विकल्पों की ओर झुक रहे हैं।

देश का खाद्य तेल आयात का ढाँचा भी वैश्विक राजनीति और बाजार पर निर्भर है। पाम ऑयल मुख्यतः इंडोनेशिया और मलेशिया से आता है। भारत सोयाबीन तेल के लिए अर्जेंटीना, ब्राजील और नेपाल पर निर्भर है, जबकि सूरजमुखी तेल की आपूर्ति रूस और यूक्रेन जैसे देशों से होती है। रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद सूरजमुखी तेल की वैश्विक आपूर्ति में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दिया।

घरेलू उत्पादन की स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। वर्ष 2025-26 के दूसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार देश में नौ प्रमुख तिलहनों का उत्पादन करीब 409.98 लाख टन रहने का अनुमान है, जिससे क़रीब 124 लाख टन खाद्य तेल उपलब्ध हो सकेगा। यह देश की कुल जरूरत से काफी कम है।

इसी बढ़ती निर्भरता और विदेशी मुद्रा पर बढ़ते दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार ‘नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स-ऑयलसीड्स’ पर तेजी से काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य 2030 तक घरेलू खाद्य तेल उत्पादन 250 लाख टन तक पहुँचाना है। इसके लिए छह लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा दिया गया है।

फिलहाल, स्थिति यही बताती है कि देश की खाद्य सुरक्षा केवल खेतों में नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों की चाल पर भी निर्भर हो गई है। ऐसे में आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस और दीर्घकालिक नीति अब केवल आर्थिक नहीं, रणनीतिक आवश्यकता बन गई है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: गोसेवा के संकल्प से गूंजा गोमहिमा कवि सम्मेलन, गोग्रास संकलन अभियान को मिला जनसमर्थन
Next: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित कहानियां

pexels-photo-534216-2
1 min read
  • बिज़नेस

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को एक करोड़ से ज्यादा आवेदन, बना वैश्विक रिकॉर्ड

PULKIT CHATURVEDI October 23, 2026 0
pexels-photo-4883682
1 min read
  • बिज़नेस

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
1792484526471-433126-1
1 min read
  • बिज़नेस

एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों

PULKIT CHATURVEDI October 20, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

ओम प्रकाश माथुर ने केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली pexels-photo-15911481 1
  • राजनीति

ओम प्रकाश माथुर ने केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

October 23, 2026 0
सितांशु कोटक ने की सैमसन और अभिषेक की तारीफ, टीम प्रबंधन का बचाव pexels-photo-36230651 2
  • खेल

सितांशु कोटक ने की सैमसन और अभिषेक की तारीफ, टीम प्रबंधन का बचाव

October 23, 2026 0
फ्रांस में शामोंडा वायरस से पहला मानव संक्रमण, WHO ने दी जानकारी pexels-photo-6339152 3
  • स्वास्थ्य

फ्रांस में शामोंडा वायरस से पहला मानव संक्रमण, WHO ने दी जानकारी

October 23, 2026 0
जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को एक करोड़ से ज्यादा आवेदन, बना वैश्विक रिकॉर्ड pexels-photo-534216-2 4
  • बिज़नेस

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को एक करोड़ से ज्यादा आवेदन, बना वैश्विक रिकॉर्ड

October 23, 2026 0
‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत New Delhi: CJP Leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka After Release 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत

October 22, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-15911481
1 min read
  • राजनीति

ओम प्रकाश माथुर ने केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

PULKIT CHATURVEDI October 23, 2026 0
pexels-photo-36230651
1 min read
  • खेल

सितांशु कोटक ने की सैमसन और अभिषेक की तारीफ, टीम प्रबंधन का बचाव

PULKIT CHATURVEDI October 23, 2026 0
pexels-photo-6339152
1 min read
  • स्वास्थ्य

फ्रांस में शामोंडा वायरस से पहला मानव संक्रमण, WHO ने दी जानकारी

PULKIT CHATURVEDI October 23, 2026 0
pexels-photo-534216-2
1 min read
  • बिज़नेस

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को एक करोड़ से ज्यादा आवेदन, बना वैश्विक रिकॉर्ड

PULKIT CHATURVEDI October 23, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • ओम प्रकाश माथुर ने केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली
  • सितांशु कोटक ने की सैमसन और अभिषेक की तारीफ, टीम प्रबंधन का बचाव
  • फ्रांस में शामोंडा वायरस से पहला मानव संक्रमण, WHO ने दी जानकारी
  • जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को एक करोड़ से ज्यादा आवेदन, बना वैश्विक रिकॉर्ड
  • ‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.