Skip to content
June 17, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • May
  • 27
  • धार्मिक
  • प्रीत विहार में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
  • धार्मिक

प्रीत विहार में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

rashtratimesnewspaper May 27, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-05-26 at 13.30.53 (1)

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित भारती आर्टिस्ट कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ जारी है। 23 मई से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण और भजन-कीर्तन में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कथा स्थल को रंग-बिरंगी फूल मालाओं, झांकियों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।

प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. योगेश व्यास ने श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और धर्म स्थापना के संदेश को विस्तार से बताया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन पर जमकर नृत्य किया और भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सायं 3:30 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा स्थल 42, भारती आर्टिस्ट कॉलोनी, प्रीत विहार, दिल्ली-110092 रखा गया है।

आयोजन में श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों जैसे ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, गोवर्धन लीला, रुक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष का भी वर्णन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।

29 मई को व्यास पूजन एवं भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जबकि 30 मई को हवन, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

इस धार्मिक आयोजन का संचालन हीरा स्वीट्स एवं समस्त शर्मा परिवार द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व विधायक विपिन शर्मा एवं हीरा स्वीट्स के प्रोपराइटर पारस शर्मा ‘पिंकी’ ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कथा के माध्यम से लोगों में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: दिल्ली परिवहन निवेश पर आँकड़ा- कांग्रेस आगे, आप सरकार पर सवाल
Next: पद्म भूषण सम्मान मिलने पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का भव्य अभिनंदन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-06-15 at 17.45.05
1 min read
  • धार्मिक

प्रीत विहार महावीर स्वामी पार्क में सोमवती अमावस्या पर यज्ञ का आयोजन

rashtratimesnewspaper June 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-15 at 15.26.52
1 min read
  • धार्मिक

प्रीत विहार में 16 जून को भव्य शुक्राना कीर्तन समागम का आयोजन

rashtratimesnewspaper June 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 22.50.20
1 min read
  • धार्मिक

विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह

rashtratimesnewspaper June 15, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

युवा आक्रोश प्रदर्शन में गूंजा पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा WhatsApp Image 2026-06-15 at 23.17.08 (1) 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

युवा आक्रोश प्रदर्शन में गूंजा पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा

June 16, 2026 0
इस्पात उपभोक्ता मंच ने केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र WhatsApp Image 2026-06-15 at 18.35.04 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

इस्पात उपभोक्ता मंच ने केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

June 16, 2026 0
प्रीत विहार महावीर स्वामी पार्क में सोमवती अमावस्या पर यज्ञ का आयोजन WhatsApp Image 2026-06-15 at 17.45.05 3
  • धार्मिक

प्रीत विहार महावीर स्वामी पार्क में सोमवती अमावस्या पर यज्ञ का आयोजन

June 15, 2026 0
प्रीत विहार में 16 जून को भव्य शुक्राना कीर्तन समागम का आयोजन WhatsApp Image 2026-06-15 at 15.26.52 4
  • धार्मिक

प्रीत विहार में 16 जून को भव्य शुक्राना कीर्तन समागम का आयोजन

June 15, 2026 0
विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह WhatsApp Image 2026-06-14 at 22.50.20 5
  • धार्मिक

विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह

June 15, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-06-15 at 23.17.08 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

युवा आक्रोश प्रदर्शन में गूंजा पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा

rashtratimesnewspaper June 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-15 at 18.35.04
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

इस्पात उपभोक्ता मंच ने केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

rashtratimesnewspaper June 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-15 at 17.45.05
1 min read
  • धार्मिक

प्रीत विहार महावीर स्वामी पार्क में सोमवती अमावस्या पर यज्ञ का आयोजन

rashtratimesnewspaper June 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-15 at 15.26.52
1 min read
  • धार्मिक

प्रीत विहार में 16 जून को भव्य शुक्राना कीर्तन समागम का आयोजन

rashtratimesnewspaper June 15, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • युवा आक्रोश प्रदर्शन में गूंजा पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा
  • इस्पात उपभोक्ता मंच ने केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
  • प्रीत विहार महावीर स्वामी पार्क में सोमवती अमावस्या पर यज्ञ का आयोजन
  • प्रीत विहार में 16 जून को भव्य शुक्राना कीर्तन समागम का आयोजन
  • विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.