Skip to content
May 27, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • May
  • 27
  • राजनीति
  • पद्म भूषण सम्मान मिलने पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का भव्य अभिनंदन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पद्म भूषण सम्मान मिलने पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का भव्य अभिनंदन

rashtratimesnewspaper May 27, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-05-26 at 16.45.15

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ व्यापार मंडल एवं नई दिल्ली भाजपा परिवार की ओर से प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने पर भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सी.ए. राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने की।

इस अवसर पर सी.ए. राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने कहा कि श्री भगत सिंह कोश्यारी को मिला यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और वहां की संस्कृति, संघर्ष एवं समर्पण की भावना का सम्मान है। उन्होंने कहा कि कोश्यारी जी का 66 वर्षों का सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी रहा है। पत्रकारिता, शिक्षा, समाजसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए देश ने उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया है।

उन्होंने कहा कि प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास में भी भगत सिंह कोश्यारी का विशेष योगदान रहा है, जिसे क्षेत्र की जनता आज भी याद करती है।

अभिनंदन समारोह में अपने संबोधन में पद्म भूषण श्री भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति विशेष स्नेह और लगाव हमेशा देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक योगदान देना चाहिए तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश सेमवाल, डॉ. विनोद बछेती एवं डॉ. हरिसुमन बिष्ट सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री कोश्यारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उत्तराखंड मूल के लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंकज पैन्यूली, प्रताप थलवाल, मुरार कंडारी, सत्यप्रकाश नौटियाल, अनिल पंत, गिरीश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: प्रीत विहार में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
Next: आधुनिक भारत के निर्माता प० जवाहर लाल नेहरू

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-05-26 at 15.30.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

समाजरत्न श्री सुभाष ओसवाल जैन राष्ट्रीय आयोजन समिति अध्यक्ष मनोनीत

rashtratimesnewspaper May 27, 2026 0
petrol
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

11 दिन में पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा

rashtratimesnewspaper May 27, 2026 0
nehru 1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आधुनिक भारत के निर्माता प० जवाहर लाल नेहरू

rashtratimesnewspaper May 27, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

नारुवी हॉस्पिटल्स: विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र Naruvi1 1
  • स्वास्थ्य

नारुवी हॉस्पिटल्स: विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र

May 27, 2026 0
समाजरत्न श्री सुभाष ओसवाल जैन राष्ट्रीय आयोजन समिति अध्यक्ष मनोनीत WhatsApp Image 2026-05-26 at 15.30.44 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

समाजरत्न श्री सुभाष ओसवाल जैन राष्ट्रीय आयोजन समिति अध्यक्ष मनोनीत

May 27, 2026 0
11 दिन में पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा petrol 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

11 दिन में पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा

May 27, 2026 0
आधुनिक भारत के निर्माता प० जवाहर लाल नेहरू nehru 1 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आधुनिक भारत के निर्माता प० जवाहर लाल नेहरू

May 27, 2026 0
पद्म भूषण सम्मान मिलने पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का भव्य अभिनंदन WhatsApp Image 2026-05-26 at 16.45.15 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पद्म भूषण सम्मान मिलने पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का भव्य अभिनंदन

May 27, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

Naruvi1
1 min read
  • स्वास्थ्य

नारुवी हॉस्पिटल्स: विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र

rashtratimesnewspaper May 27, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-26 at 15.30.44
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

समाजरत्न श्री सुभाष ओसवाल जैन राष्ट्रीय आयोजन समिति अध्यक्ष मनोनीत

rashtratimesnewspaper May 27, 2026 0
petrol
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

11 दिन में पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा

rashtratimesnewspaper May 27, 2026 0
nehru 1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आधुनिक भारत के निर्माता प० जवाहर लाल नेहरू

rashtratimesnewspaper May 27, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • नारुवी हॉस्पिटल्स: विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र
  • समाजरत्न श्री सुभाष ओसवाल जैन राष्ट्रीय आयोजन समिति अध्यक्ष मनोनीत
  • 11 दिन में पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा
  • आधुनिक भारत के निर्माता प० जवाहर लाल नेहरू
  • पद्म भूषण सम्मान मिलने पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का भव्य अभिनंदन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.