शिवसेना के मुख्य नेता एवं उप मुख्यमंत्री मा. श्री एकनाथ शिंदे से शिवसेना दिल्ली के राज्य प्रमुख श्री संदीप चौधरी ने आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट की। इस विशेष अवसर पर शिवसेना के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा का गरिमामयी सानिध्य भी प्राप्त हुआ।
भेंट के दौरान संगठन की मजबूती, राष्ट्रहित, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा दिल्ली एवं उत्तर भारत के अन्य राज्यों में शिवसेना के विस्तार को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। नेताओं ने युवाओं को पार्टी से जोड़ने, कार्यकर्ताओं को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।
श्री संदीप चौधरी ने श्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व, कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें देश की राजनीति में एक प्रभावशाली एवं जनप्रिय नेता बताया। वहीं श्री शिंदे ने दिल्ली इकाई द्वारा संगठन को मजबूत करने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
यह भेंट संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी मानी जा रही है, जिससे शिवसेना को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।