दिल्ली सरकार के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री गोपाल दीक्षित को उनके उल्लेखनीय प्रशासनिक योगदान एवं दिल्ली के विकास में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए वरिष्ठ पत्रकार एवं एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा राष्ट्र टाइम्स के संपादक श्री विजय शंकर चतुर्वेदी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें राष्ट्र टाइम्स की स्मारिका एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया गया।
श्री गोपाल दीक्षित ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल में दिल्ली सरकार के अनेक महत्वपूर्ण विभागों में कार्य करते हुए जनहित से जुड़े कई मुद्दों के समाधान में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली की समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों को गति देने तथा प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए उनका योगदान अत्यंत सराहनीय माना जाता है।
कार्यक्रम के दौरान श्री दीक्षित ने संगीत के प्रति अपने लगाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में विभिन्न संगीत संस्थाओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया, जिससे कला और संस्कृति को बढ़ावा मिला।
श्री गोपाल दीक्षित ने श्री विजय शंकर चतुर्वेदी के साथ अपने चार दशक से अधिक पुराने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे राष्ट्र टाइम्स के नियमित पाठक हैं। उन्होंने कहा कि यह समाचार पत्र निर्भीक पत्रकारिता, आकर्षक प्रस्तुति और विविध विषयों की निष्पक्ष खबरों के लिए विशेष पहचान रखता है।
उन्होंने श्री विजय शंकर चतुर्वेदी को पत्रकारिता के क्षेत्र में पांच दशक से अधिक के उल्लेखनीय योगदान तथा राष्ट्र टाइम्स के निरंतर सफल प्रकाशन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।