Skip to content
November 21, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • May
  • 31
  • राजनीति
  • पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर वेबवार्ता का भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर वेबवार्ता का भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह

rashtratimesnewspaper May 31, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.23
पत्रकारिता समाज में विश्वास की नींव रखती है : मुख्तार अब्बास नकवी

मीडिया के सामने बढ़ती चुनौतियों का समाधान समय की मांग : विजेंद्र गुप्ता

नई दिल्ली। हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर वेबवार्ता राष्ट्रीय समाचार एजेंसी एवं हिंदी दैनिक के तत्वावधान में कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के डिप्टी चेयरमैन हॉल में भव्य वैचारिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए पत्रकारों, साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र में सरकार और जनता के बीच सशक्त सेतु का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से जूझ रही है और इनके समाधान के लिए गंभीर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने चिंता जताई कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में कई बार तथ्यात्मक और जनहित की खबरें पीछे छूट जाती हैं।

विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हिंदी पत्रकारिता को देश की गौरवशाली विरासत बताते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज में विश्वास और विश्वसनीयता का वातावरण तैयार करती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

भाजपा प्रवक्ता विजय शंकर सोनकर शास्त्री ने हिंदी की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी से जुड़ी समितियों का कार्य भी कई बार अंग्रेजी में संचालित होता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि साहित्य और पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के प्रमुख स्तंभ हैं। वहीं दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि ने पत्रकारों की आर्थिक चुनौतियों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. चंद्रकांता ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र और समाज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है, लेकिन बाज़ारवाद के बढ़ते प्रभाव से उसकी मूल भूमिका प्रभावित हो रही है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

संगोष्ठी की अध्यक्षता ग्राफिक्स एड के मुख्य प्रबंध निदेशक मुकेश गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि केवल मोबाइल आधारित पत्रकारिता की बढ़ती प्रवृत्ति गंभीर पत्रकारिता के लिए चुनौती बन रही है। वक्ता विनय कुमार सिंह ने भारत को विश्व को शांति और बुद्ध का संदेश देने वाला देश बताया।

वेबवार्ता के संपादक सईद अहमद ने पत्रकारों की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए सरकार से पत्रकार हितों के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने वेबवार्ता की दीर्घकालिक सेवाओं का उल्लेख करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन अली आदिल खान एवं सादिया अलीम ने किया। इस अवसर पर डी.सी. कपिल, शकील सैफी, जावेद रहमानी, इरफान शेख और अनवार अहमद नूर सहित अनेक वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर विचार रखे।

समारोह के अंत में पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक व्यक्तित्वों को वेबवार्ता की ओर से सम्मानित किया गया, जिनमें आमिर रिज़वी, संजय शर्मा, अनवार अहमद नूर, रेनू जोशी, डॉ. इंदिरा मिश्रा, शिवानी जलोटा, शमशाद मसूदी, बिलाल अहमद, रानी खान और इमरान कलीम सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने का निमंत्रण
Next: कृष्णा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

संबंधित कहानियां

pexels-photo-236380
1 min read
  • राष्ट्रीय

मणिपुर जहरीली शराब: चंदेल में 11 की मौत, 300 से अधिक भर्ती

PULKIT CHATURVEDI November 21, 2026 0
pexels-photo-28447774
1 min read
  • राष्ट्रीय

चक्रवात अकवान: श्रीकाकुलम में भारी बारिश, निचले इलाके जलमग्न

PULKIT CHATURVEDI November 21, 2026 0
pexels-photo-30110942
1 min read
  • राजनीति

ट्रंप-शी-पुतिन शिखर सम्मेलन पर भारत बोला, बैठक का संज्ञान लिया

PULKIT CHATURVEDI November 21, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

रामायण बॉक्स ऑफिस: 16वें दिन कमाई घटी, कुल 1,574.60 करोड़ pexels-photo-7991486 1
  • मनोरंजन

रामायण बॉक्स ऑफिस: 16वें दिन कमाई घटी, कुल 1,574.60 करोड़

November 21, 2026 0
मणिपुर जहरीली शराब: चंदेल में 11 की मौत, 300 से अधिक भर्ती pexels-photo-236380 2
  • राष्ट्रीय

मणिपुर जहरीली शराब: चंदेल में 11 की मौत, 300 से अधिक भर्ती

November 21, 2026 0
चक्रवात अकवान: श्रीकाकुलम में भारी बारिश, निचले इलाके जलमग्न pexels-photo-28447774 3
  • राष्ट्रीय

चक्रवात अकवान: श्रीकाकुलम में भारी बारिश, निचले इलाके जलमग्न

November 21, 2026 0
निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने कैद की सजा pexels-photo-5668481-3 4
  • दुनिया

निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने कैद की सजा

November 21, 2026 0
ट्रंप-शी-पुतिन शिखर सम्मेलन पर भारत बोला, बैठक का संज्ञान लिया pexels-photo-30110942 5
  • राजनीति

ट्रंप-शी-पुतिन शिखर सम्मेलन पर भारत बोला, बैठक का संज्ञान लिया

November 21, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-7991486
1 min read
  • मनोरंजन

रामायण बॉक्स ऑफिस: 16वें दिन कमाई घटी, कुल 1,574.60 करोड़

PULKIT CHATURVEDI November 21, 2026 0
pexels-photo-236380
1 min read
  • राष्ट्रीय

मणिपुर जहरीली शराब: चंदेल में 11 की मौत, 300 से अधिक भर्ती

PULKIT CHATURVEDI November 21, 2026 0
pexels-photo-28447774
1 min read
  • राष्ट्रीय

चक्रवात अकवान: श्रीकाकुलम में भारी बारिश, निचले इलाके जलमग्न

PULKIT CHATURVEDI November 21, 2026 0
pexels-photo-5668481-3
1 min read
  • दुनिया

निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने कैद की सजा

PULKIT CHATURVEDI November 21, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • रामायण बॉक्स ऑफिस: 16वें दिन कमाई घटी, कुल 1,574.60 करोड़
  • मणिपुर जहरीली शराब: चंदेल में 11 की मौत, 300 से अधिक भर्ती
  • चक्रवात अकवान: श्रीकाकुलम में भारी बारिश, निचले इलाके जलमग्न
  • निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने कैद की सजा
  • ट्रंप-शी-पुतिन शिखर सम्मेलन पर भारत बोला, बैठक का संज्ञान लिया

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.