Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • June
  • 2
  • खेल
  • हिंद केसरी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर दिल्ली में भव्य सम्मान समारोह, पदाधिकारियों और खिलाड़ियों का हुआ अभिनंदन
  • खेल

हिंद केसरी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर दिल्ली में भव्य सम्मान समारोह, पदाधिकारियों और खिलाड़ियों का हुआ अभिनंदन

rashtratimesnewspaper June 2, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-06-01 at 17.26.20 (2)

नई दिल्ली, 31 मई 2026। सातारा (महाराष्ट्र) में आयोजित 52वीं हिंद केसरी एवं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026-27 के सफल समापन के उपलक्ष्य में गुरु ब्रह्मचारी कुश्ती अकादमी, दिल्ली में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली रेसलिंग एसोसिएशन (भारतीय शैली) द्वारा किया गया, जिसमें कुश्ती जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।

समारोह में भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव गौरव रोशनलाल, वरिष्ठ पदाधिकारी शिव कुमार शर्मा, ध्यानचंद अवॉर्डी ज्ञान सिंह, हनीफराज शेख, अर्जुन अवॉर्डी अशोक गर्ग तथा अंतरराष्ट्रीय रेफरी जगबीर दहिया का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजसिंह पहलवान के नेतृत्व में खजान बैजनाथ सूद, भोला पहलवान, पुरुषोत्तम इंदौरिया, किरणपाल पहलवान, गौरव सहरावत, सूरज सहरावत (SAI), चौधरी देवेश टांक, चौधरी वरुण टांक, चौधरी पवन, चौधरी लव पहलवान, खजान, अजय यादव, सादिक पहलवान (लोनी) सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हिंद केसरी दंगल में 85 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले युवा पहलवान समीर पहलवान रहे। उनकी इस उपलब्धि पर उपस्थित खेल प्रेमियों और कुश्ती समुदाय ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। समीर का विशेष सम्मान बबली पहलवान एवं खजान सुभाष यादव (सरफाबाद) द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय शैली की कुश्ती देश की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है और ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवा पहलवानों से अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के माध्यम से देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन नरेंद्र सिंह ओहल्यान ने किया, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी संजय सूद ने बखूबी निभाई। समारोह में बड़ी संख्या में पहलवानों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और खेल भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: मोदी सरकार के 12 वर्षों पर विपक्ष का हमला, पोस्टर जारी कर उठाए 12 मुद्दे
Next: सीतामढ़ी में 7 जून को बिहार का प्रथम भव्य निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-07-19 at 20.18.16
1 min read
  • खेल

मजनूं टीला अखाड़े में मासिक इनामी दंगल का भव्य आयोजन, 70 से अधिक कुश्तियां संपन्न

rashtratimesnewspaper July 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-24 at 11.49.08
1 min read
  • खेल

MSME प्राइड वॉकाथॉन 2026 का सफल आयोजन

rashtratimesnewspaper June 24, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 22.57.26
1 min read
  • खेल

भारतीय पर्वतारोही कविता चंद ने उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी डेनाली फतह की

rashtratimesnewspaper June 11, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता स्व. अमर मेहता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि WhatsApp Image 2026-07-19 at 15.39.07 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता स्व. अमर मेहता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

July 20, 2026 0
करोलबाग संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित WhatsApp Image 2026-07-20 at 07.24.41 2
  • स्वास्थ्य

करोलबाग संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित

July 20, 2026 0
मुक्त मनीषा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति, डबरा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन WhatsApp Image 2026-07-20 at 06.57.45 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मुक्त मनीषा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति, डबरा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

July 20, 2026 0
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार का सख्त संदेश, ‘जनता का भरोसा सर्वोपरि’ WhatsApp Image 2026-07-19 at 23.59.05 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार का सख्त संदेश, ‘जनता का भरोसा सर्वोपरि’

July 20, 2026 0
दिल्ली के विकास में शीला दीक्षित का योगदान अविस्मरणीय : विजय शंकर चतुर्वेदी WhatsApp Image 2026-07-19 at 23.03.14 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली के विकास में शीला दीक्षित का योगदान अविस्मरणीय : विजय शंकर चतुर्वेदी

July 20, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-07-19 at 15.39.07
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता स्व. अमर मेहता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper July 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-20 at 07.24.41
1 min read
  • स्वास्थ्य

करोलबाग संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित

rashtratimesnewspaper July 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-20 at 06.57.45
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मुक्त मनीषा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति, डबरा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

rashtratimesnewspaper July 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-19 at 23.59.05
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार का सख्त संदेश, ‘जनता का भरोसा सर्वोपरि’

rashtratimesnewspaper July 20, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता स्व. अमर मेहता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
  • करोलबाग संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित
  • मुक्त मनीषा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति, डबरा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
  • भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार का सख्त संदेश, ‘जनता का भरोसा सर्वोपरि’
  • दिल्ली के विकास में शीला दीक्षित का योगदान अविस्मरणीय : विजय शंकर चतुर्वेदी

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.