Skip to content
October 13, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • June
  • 2
  • राजनीति
  • सीतामढ़ी में 7 जून को बिहार का प्रथम भव्य निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीतामढ़ी में 7 जून को बिहार का प्रथम भव्य निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर

rashtratimesnewspaper June 2, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-06-01 at 20.32.37

बिहार में पहली बार आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। दिव्य प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा मिशन के तत्वावधान में आगामी 7 जून को सीतामढ़ी में विशाल निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को माँ जानकी जन्मस्थली पुनौरा धाम स्थित फुलमत नगर में एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मिशन के संरक्षक एवं प्रख्यात समाजसेवी गजेंद्र झा ने कहा कि मिशन का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा की सुविधाएँ पहुंचाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में सफल स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के बाद अब बिहार में पहली बार इतने बड़े स्तर पर यह जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर विश्वविख्यात आयुर्वेदाचार्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ, भारद्वाज ऋषि परंपरा के वंशज वैद्य श्री आशु भारद्वाज जी के आगमन की जानकारी दी गई। वैद्य आशु भारद्वाज ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली अनेक गंभीर बीमारियों को जन्म दे रही है, जिनका प्रभावी और स्थायी समाधान आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, रोग परीक्षण, जीवनशैली संबंधी मार्गदर्शन तथा आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा के उपाय उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह शिविर न केवल हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेगा, बल्कि बिहार में प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद के प्रति नई जागरूकता भी उत्पन्न करेगा।

मिशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल चिकित्सा सेवा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनमानस को रोगमुक्त और स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित करने वाला एक व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान सिद्ध होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: हिंद केसरी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर दिल्ली में भव्य सम्मान समारोह, पदाधिकारियों और खिलाड़ियों का हुआ अभिनंदन
Next: कॉरपोरेट बॉन्ड का टोकनाइजेशन: सेबी के पायलट प्रोजेक्ट का वास्तविक अर्थ

संबंधित कहानियां

415731-0ce5c3ca-7590-4340-993f-1ad043210ace-2
1 min read
  • राष्ट्रीय

पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन

PULKIT CHATURVEDI October 12, 2026 0
415731-0ce5c3ca-7590-4340-993f-1ad043210ace
1 min read
  • राष्ट्रीय

पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन

PULKIT CHATURVEDI October 12, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.54.41
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन 415731-0ce5c3ca-7590-4340-993f-1ad043210ace 1
  • राष्ट्रीय

पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन

October 12, 2026 0
पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन 415731-0ce5c3ca-7590-4340-993f-1ad043210ace-2 2
  • राष्ट्रीय

पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन

October 12, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 41, नई दिल्ली, 11 से 17 अक्टूबर 2026 logo-179 3
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 41, नई दिल्ली, 11 से 17 अक्टूबर 2026

October 11, 2026 0
मॉन्ट्रियल में गूंजा गांधी और शास्त्री का संदेश, भारतीय समुदाय ने श्रद्धा से मनाई जयंती paul 4
  • दुनिया

मॉन्ट्रियल में गूंजा गांधी और शास्त्री का संदेश, भारतीय समुदाय ने श्रद्धा से मनाई जयंती

October 7, 2026 0
एकता मिशन सिंगर सितारों की खोज ग्रैंड फिनाले-2026 का भव्य आयोजन WhatsApp Image 2026-10-05 at 09.30.14 5
  • मनोरंजन

एकता मिशन सिंगर सितारों की खोज ग्रैंड फिनाले-2026 का भव्य आयोजन

October 7, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

415731-0ce5c3ca-7590-4340-993f-1ad043210ace
1 min read
  • राष्ट्रीय

पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन

PULKIT CHATURVEDI October 12, 2026 0
415731-0ce5c3ca-7590-4340-993f-1ad043210ace-2
1 min read
  • राष्ट्रीय

पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन

PULKIT CHATURVEDI October 12, 2026 0
logo-179
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 41, नई दिल्ली, 11 से 17 अक्टूबर 2026

rashtratimesnewspaper October 11, 2026 0
paul
1 min read
  • दुनिया

मॉन्ट्रियल में गूंजा गांधी और शास्त्री का संदेश, भारतीय समुदाय ने श्रद्धा से मनाई जयंती

rashtratimesnewspaper October 7, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन
  • पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 41, नई दिल्ली, 11 से 17 अक्टूबर 2026
  • मॉन्ट्रियल में गूंजा गांधी और शास्त्री का संदेश, भारतीय समुदाय ने श्रद्धा से मनाई जयंती
  • एकता मिशन सिंगर सितारों की खोज ग्रैंड फिनाले-2026 का भव्य आयोजन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.