Skip to content
August 11, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • June
  • 3
  • राजनीति
  • पुष्कर में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ प्रशिक्षण शिविर का समापन, राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पुष्कर में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ प्रशिक्षण शिविर का समापन, राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

rashtratimesnewspaper June 3, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-06-03 at 10.49.40

पुष्कर (राजस्थान)। कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान और दिल्ली के नव-नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्षों से संवाद कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया।

राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि वे संगठन और आम जनता के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाएं तथा कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनके मुद्दों को उठाना चाहिए, जिससे संगठन और समाज के बीच विश्वास और संवाद और अधिक मजबूत हो सके।

इस अवसर पर एआईसीसी राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, एआईसीसी मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान संगठन विस्तार, नेतृत्व क्षमता विकास, जनसरोकारों से जुड़ाव और कांग्रेस की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कांग्रेस नेतृत्व ने इसे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: “गाज़ीपुर पेपर मार्केट को कूड़ा प्रसंस्करण हब नहीं बनने देंगे”
Next: विकसित भारत 2047 के लिए सांस्कृतिक विरासत और युवा सशक्तिकरण पर चिराग पासवान-रामालय फाउंडेशन की महत्वपूर्ण चर्चा

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-08-09 at 21.07.15
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर टाउन हॉल में आयोजित समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों का सम्मान

rashtratimesnewspaper August 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-09 at 20.50.18
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

देशव्यापी अभियान का आगाज: 1.5 लाख गांव होंगे चाइल्ड ट्रैफिकिंग मुक्त, एक लाख बच्चों को बचाने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper August 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-09 at 12.22.00
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मनोज कुमार द्विवेदी बने एनडीएमसी के नए अध्यक्ष, नागरिक सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर

rashtratimesnewspaper August 9, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दूसरे बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स 2026 में विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों को किया सम्मानित WhatsApp Image 2026-08-10 at 11.19.05 1
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन

मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दूसरे बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स 2026 में विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों को किया सम्मानित

August 10, 2026 0
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर टाउन हॉल में आयोजित समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों का सम्मान WhatsApp Image 2026-08-09 at 21.07.15 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर टाउन हॉल में आयोजित समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों का सम्मान

August 10, 2026 0
देशव्यापी अभियान का आगाज: 1.5 लाख गांव होंगे चाइल्ड ट्रैफिकिंग मुक्त, एक लाख बच्चों को बचाने का लक्ष्य WhatsApp Image 2026-08-09 at 20.50.18 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

देशव्यापी अभियान का आगाज: 1.5 लाख गांव होंगे चाइल्ड ट्रैफिकिंग मुक्त, एक लाख बच्चों को बचाने का लक्ष्य

August 10, 2026 0
मनोज कुमार द्विवेदी बने एनडीएमसी के नए अध्यक्ष, नागरिक सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर WhatsApp Image 2026-08-09 at 12.22.00 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मनोज कुमार द्विवेदी बने एनडीएमसी के नए अध्यक्ष, नागरिक सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर

August 9, 2026 0
लक्ष्मी नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार झा के सम्मान में समारोह 12 अगस्त को WhatsApp Image 2026-08-08 at 17.22.25 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लक्ष्मी नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार झा के सम्मान में समारोह 12 अगस्त को

August 9, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-08-10 at 11.19.05
1 min read
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन

मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दूसरे बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स 2026 में विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों को किया सम्मानित

rashtratimesnewspaper August 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-09 at 21.07.15
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर टाउन हॉल में आयोजित समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों का सम्मान

rashtratimesnewspaper August 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-09 at 20.50.18
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

देशव्यापी अभियान का आगाज: 1.5 लाख गांव होंगे चाइल्ड ट्रैफिकिंग मुक्त, एक लाख बच्चों को बचाने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper August 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-09 at 12.22.00
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मनोज कुमार द्विवेदी बने एनडीएमसी के नए अध्यक्ष, नागरिक सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर

rashtratimesnewspaper August 9, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दूसरे बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स 2026 में विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों को किया सम्मानित
  • भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर टाउन हॉल में आयोजित समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों का सम्मान
  • देशव्यापी अभियान का आगाज: 1.5 लाख गांव होंगे चाइल्ड ट्रैफिकिंग मुक्त, एक लाख बच्चों को बचाने का लक्ष्य
  • मनोज कुमार द्विवेदी बने एनडीएमसी के नए अध्यक्ष, नागरिक सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर
  • लक्ष्मी नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार झा के सम्मान में समारोह 12 अगस्त को

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.