श्री श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट एवं फेस ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में चंदर नगर स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए।

शिविर का आयोजन श्री श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट की प्रमुख डॉ. नीतू बाला एवं फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध टीवी हस्ती, योग गुरु एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य विक्रमादित्य रहे। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर बल देते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं।
इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरूचरण सिंह राजू ने कहा, “जनसेवा ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सभी सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए।”
कांग्रेस प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनुज अत्रे ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर न केवल लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।
शिविर में शार्प साइट आई हॉस्पिटल एवं मेट्रो हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नेत्र रोग, मधुमेह, रक्तचाप, फिजियोथेरेपी तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर परामर्श दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. इकबाल अहमद, डॉ. अंजारुल हक, डॉ. कमरुल हक, दीपक कंवर, मनोज सरीन (बिल्ला), जावेद समानी, साजिद अहमद, मोहम्मद आलम, अशोक निठारी, नूर मोहम्मद राजा, करण सिंह मेहरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में शबाना अजीम, दानिश अय्यूबी, उजमा अंसारी, मोहम्मद अफजल अंसारी, नरेंद्र सिंह एवं ज्योति तिवारी सहित फेस ग्रुप की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में आयोजित निःशुल्क ज्योतिष परामर्श सत्र में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह शिविर सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण साबित हुआ।