Skip to content
August 1, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • June
  • 22
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यमुना परिवार काउंसिल एवं कालकाजी पीपुल्स फाउंडेशन का भव्य योग कार्यक्रम आयोजित
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यमुना परिवार काउंसिल एवं कालकाजी पीपुल्स फाउंडेशन का भव्य योग कार्यक्रम आयोजित

rashtratimesnewspaper June 22, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-06-21 at 12.59.21

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यमुना परिवार काउंसिल एवं कालकाजी पीपुल्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस, कालकाजी में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से कालकाजी क्षेत्र से बड़ी संख्या में यमुना साधकों, योगाचार्यों, समाजसेवियों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग ने की। उन्होंने उपस्थित सभी योग साधकों एवं नागरिकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है, उसी प्रकार हमें पर्यावरण संरक्षण और माँ यमुना की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। योग और पर्यावरण संरक्षण मानव कल्याण के दो महत्वपूर्ण आधार हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिए गए संदेश का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के निरंतर प्रयासों के कारण योग आज वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान बन चुका है और विश्वभर में करोड़ों लोग स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपना रहे हैं। इस वर्ष का योग दिवस स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और सामूहिक कल्याण के संदेश को समर्पित रहा।

कार्यक्रम में योगाचार्य श्री मुकेश सोलंकी एवं कवि दास प्रेम ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उपस्थित लोगों को नियमित योग करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती कंचन गर्ग ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योग के माध्यम से हम स्वयं को निरोग रख सकते हैं तथा एक स्वस्थ, जागरूक और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी यमुना साधकों एवं नागरिकों ने माँ यमुना के संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम स्थल पर “माँ यमुना की जय”, “स्वस्थ भारत – सशक्त भारत” एवं “योगमय जीवन – निरोग जीवन” के उद्घोषों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने जलपान किया तथा नियमित योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 25, नई दिल्ली, 21 से 27 जून 2026
Next: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के भव्य सम्मान समारोह में दीपक कुमार सम्मानित

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 19.24.13
1 min read
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40 1
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

July 30, 2026 0
बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

July 30, 2026 0
नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

July 30, 2026 0
गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब WhatsApp Image 2026-07-30 at 07.52.02 (2) 4
  • धार्मिक

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

July 30, 2026 0
संकल्प, विश्वास, श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा WhatsApp Image 2026-07-29 at 23.24.54 5
  • धार्मिक

संकल्प, विश्वास, श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

July 30, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40
1 min read
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-30 at 07.52.02 (2)
1 min read
  • धार्मिक

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया
  • बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य
  • नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद
  • गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
  • संकल्प, विश्वास, श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.