नई दिल्ली। शिवसेना के लोकसभा सांसद माननीय श्री नागेश पाटिल से शिवसेना दिल्ली प्रदेश प्रमुख श्री संदीप चौधरी ने अपने पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों तथा दिल्ली में शिवसेना की गतिविधियों के विस्तार को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई।
श्री संदीप चौधरी ने सांसद श्री नागेश पाटिल का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट किया तथा दिल्ली प्रदेश की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि सांसद श्री पाटिल के मार्गदर्शन और अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक सुदृढ़ होगा।


इस अवसर पर शाहदरा जिला प्रमुख श्री नितिन जैन, दक्षिण दिल्ली जिला प्रमुख श्री सुखबीर सिंह, नवीन शाहदरा जिला प्रमुख एवं डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन के अध्यक्ष एडवोकेट श्री ललित चौधरी, उपाध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, महासचिव श्री मनोज शर्मा, कोंडली विधानसभा प्रमुख श्री नरेंद्र, दक्षिण दिल्ली जिला उप प्रमुख श्री सोनू गुप्ता, जिला संगठन मंत्री श्री दिनेश, विकासपुरी से श्री राज सिंह, एडवोकेट गुंजन पाठक, सरदार रमिंदर सिंह तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर श्री संदीप गहलावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, जनसरोकारों से जुड़े विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।