कांग्रेस के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री अमर मेहता के अंतिम संस्कार में कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री जयप्रकाश अग्रवाल, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला, उपनेता सदन श्री भुवन कापड़ी, राष्ट्रीय संचार सचिव श्री वैभव वालिया तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री अभिनव थापर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. मेहता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अमर मेहता ने लंबे समय तक निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कांग्रेस संगठन की सेवा की। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने संगठन के प्रति अपने समर्पण और सक्रिय योगदान से सभी के बीच विशेष पहचान बनाई थी।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे स्व. अमर मेहता को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।