पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन को साफ-सफाई एवं उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाने की उपलब्धि के उपलक्ष्य में थाना अध्यक्ष श्री अजीत कुमार झा के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह समारोह 12 अगस्त 2026 (बुधवार) को सायं 4:30 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन एच-26, हरि भाई कॉम्प्लेक्स, साईं बाबा मंदिर के निकट, लक्ष्मी नगर, दिल्ली-92 में किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अजीत कुमार झा, थाना प्रभारी, लक्ष्मी नगर उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं स्थानीय निवासियों से समारोह में शामिल होकर पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान करने का आह्वान किया है।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरदार गुरचरण सिंह राजू (कृष्णा नगर विधानसभा चुनाव प्रत्याशी) एवं श्रीमती वरश्याम कौर (पूर्व उपमहापौर, दिल्ली नगर निगम) उपस्थित रहेंगी।
विशेष अतिथियों में विजय शंकर चतुर्वेदी (संपादक, राष्ट्र टाइम्स), एडवोकेट हरीश गोला (संयोजक सचिव, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एकता अमन कमेटी), दीपक चतुर्वेदी (वरिष्ठ समाजसेवी) तथा अनुपम रस्तोगी (वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता) शामिल होंगे।
आयोजन समिति के अनुसार यह सम्मान समारोह पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय तथा जनसेवा के प्रति समर्पित अधिकारियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। समारोह में क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां भाग लेंगी।