राजधानी के भारत मंडपम, हॉल नंबर-2 में फिल्म एवं मनोरंजन जगत का भव्य आयोजन ‘फिल्म एक्सपो इंडिया’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फिल्म उद्योग से जुड़े अनेक मशहूर कलाकारों, निर्माता-निर्देशकों और प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
फिल्म एक्सपो इंडिया का आयोजन बिंदू दारा सिंह एवं प्रीति सप्रू के नेतृत्व में किया गया। आयोजन का उद्देश्य फिल्म एवं मनोरंजन जगत से जुड़ी प्रतिभाओं, कलाकारों और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को एक प्रभावशाली मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान फिल्म उद्योग की बदलती दिशा, नई प्रतिभाओं के अवसर तथा कला एवं मनोरंजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर पीपल वेलफेयर सोसायटी की ओर से नेशनल प्रेसिडेंट गुरदीप सिंह साहनी, जनरल सेक्रेटरी जसिंदर सिंह लांबा एवं परबजीत सिंह साहनी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं अकाली दल मास्टर तारा सिंह के नेशनल प्रेसिडेंट जसविंदर सिंह भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे और गुरदीप सिंह साहनी के साथ आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान पीपल वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधियों ने फिल्म जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों से मुलाकात की तथा कला, संस्कृति, मनोरंजन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर कलाकारों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के बीच आपसी सहयोग और सामाजिक संदेशों को मनोरंजन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
फिल्म एक्सपो इंडिया का यह आयोजन फिल्म एवं मनोरंजन जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में सामने आया, जहां कला, संस्कृति, मनोरंजन और सामाजिक सरोकारों का सुंदर संगम देखने को मिला। देशभर से जुड़े फिल्मी कलाकारों एवं प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया और इसे एक यादगार आयोजन बना दिया।