स्पॉट लाईट कम्युनिकेशन एवं हीलिंग टच फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य, शिक्षा, उधोग , कला , संस्कृति तथा समाज सेवा जैसे विभिन्न प्रकल्पों से जुडी हुई लगभग 60, प्रतिभाओं को स्पॉट लाईट गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया ! यह कार्यक्रम द पैराडाइज़ बेंकट वज़ीर पुर रिंग रोड के सभागार में सम्पन्न हुआ !
इस आयोजन में बॉलीवुड अभिनेता श्री अरुण बख्शी , भाजपा नेता श्री योगेश आत्रे, स्पॉट लाईट कम्युनिकेशन, के एम.डी. श्री जयसिंह कटारिया , लेखक एवं मोटीवेशनल स्पीकर पूनम कालरा , हीलिंग टच फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती सुनिता आत्रे, राष्ट्रीय कवि श्री गजेंदर सोलंकी, सुदेश यादव दिव्य, टुलिपस इंटरनेशनल स्कुल के चेयरमैन श्री अंकुर ग्रोवर, सामाजिक संगठन ओमेगा फाउंडेशन के मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री एस.आर सुमित उपाध्याय, बीकानेर वाला फुडस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री नवरत्न अग्रवाल, अखिल भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र अग्रवाल मात्र छाया की सचिव श्रीमती कविता गुप्ता, कन्यादान ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री बलराम गुप्ता ओमेगा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री अनिल अरोड़ा ने कार्यक्रम में शिरकत की ! भाजपा नेता श्री योगेश आत्रे जी के सानिध्य में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बॉलीवुड श्री अरुण बख्शी ! जिन्होंने कार्यक्रम के संयोजक स्पॉट लाईट कम्युनिकेशन के एम. डी. जयसिंह कटारिया के संदर्भ में मंच पर दर्शकों को बताया कि वह मीडिया मैनेजमेंट का पावर हाउस हैं ! उनमें बहुत एनर्जी हैं !
जिसके कारण वह तरह – तरह की योजनाओं पर कार्य करते रहते है,जिसके फलस्वरूप लोगों को उसका लाभ मिलता हैं ! इनके द्वारा लिखत पुस्तक कलम से कैमरे तक इस बात को प्रमाणित करती हैं यदि उदेश्य प्रबल हो तो मनुष्य जीवन में कुछ भी कर सकता हैं, इस अवसर पर अरुण बख्शी ने अपने फिल्मी जीवन के अनुभवों सहित फिल्मों के डायलॉग भी दर्शकों को सुनाए ! कार्यक्रम के आरम्भ में समाज के विशिष्ट ओर गौरवशाली व्यक्तित्व के मालिक रहे स्वर्गीय श्री बिशन गुप्ता एवं श्री राजेंद्र प्रसाद गोयल जी को मरणोपरांत लाईफ अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा गया उसके पश्चात प्रसिद्ध लेखक एवं मोटीवेशनल स्पीकर अप्रवासी भारतीय डॉ॰ कुमार प्रशांत मानव जी कि पुस्तक शख़्सियत पूनम कालरा जी कि पुस्तक पूनम वाणी तथा जयसिंह कटारिया की पुस्तक कलम से कैमरे तक का विमोचन बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता श्री अरुण बख्शी ने किया इस अवसर भाजपा नेता श्री योगेश आत्रे ने कहा कि हमें स्पॉट लाईट कम्युनिकेशन के बैनर तले अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अवसर मिला उससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी !


सुनिता आत्रे ने बताया कि हीलिंग टच फाउंडेशन भी स्पॉट लाईट कम्युनिकेशन की तरह ही टीवी चैनल सम्बंधित कार्यो के अलावा सामाजिक ओर रचनात्मक गतिविधियों में भी शामिल रहता हैं , जो एक सराहनीय कदम है ! समारोह में जिन लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है ! उनमें वास्तु एवं एस्ट्रोकला विशेषज्ञ शालिनी मल्होत्रा, शिक्षाविद् ठाकुर डी.पी.सिंह , नीतु पांचाल, प्रेम शुक्ला, संतवाणी चैनल के एम.डी. श्री सुरेश तायल चैनल हेड श्री जीत पाल शर्मा, एस.डी. संगम टीवी चैनल के सी.ई.ओ. श्री विशाल लाठर, पत्रकार चंद्र मोहन आर्य, फ्रेंचाइजी बताओं की निदेशक शिवानी जिंदल, पूनम आत्रे, माला सिंह, आशी गुप्ता, अश्विन अरोड़ा, के नाम उल्लेखनीय है ! मंच का संचालन राष्ट्रीय कवि श्री गजेंदर सोलंकी ,ओर सुनीता आत्रे ने किया !
अंत में मुख्य सहयोगी रहे हीलिंग टच फाउंडेशन की अध्यक्ष सुनिता आत्रे रैपिडेस्क के निदेशक अनिल अरोड़ा अश्विनी अरोड़ा कन्यादान ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री बलराम गुप्ता तथा स्पॉट लाईट कम्युनिकेशन के एम.डी. जयसिंह कटारिया ने सबका आभार व्यक्त किया ! समाजसेवी श्री विनीत गुप्ता के ने कहा की इस तरह के कार्यक्रमों से समाज को सकारात्मक उर्जा मिलती हैं !!!