Skip to content
November 6, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • October
  • 12
  • राष्ट्रीय
  • पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन
  • राष्ट्रीय

पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन

PULKIT CHATURVEDI October 12, 2026 1 min read
415731-0ce5c3ca-7590-4340-993f-1ad043210ace-2

नई दिल्ली। लाल किला मैदान स्थित माधव दास बगीची में श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में सोमवार को पुत्रेष्टि यज्ञ से भगवान श्रीराम के जन्म और सुबाहु वध तक के प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। धार्मिक आस्था, भक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत इन दृश्यों ने दर्शकों को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों से रूबरू कराया।

कमेटी के महासचिव धीरजधर गुप्ता, सचिव प्रदीप शरण और प्रवक्ता रवि जैन ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ राजा दशरथ और सुमंत के संवाद से हुआ। इसके बाद श्रृंगी ऋषि के आश्रम में पुत्रेष्टि यज्ञ, कौशल्या महल और दशरथ दरबार के दृश्यों का प्रभावशाली मंचन किया गया। यज्ञ के उपरांत भगवान श्रीराम सहित चारों राजकुमारों के जन्म, अयोध्या में उत्सव, प्रजावासियों के गीत-संगीत और नामकरण संस्कार के प्रसंगों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

सचिव प्रदीप शरण ने बताया कि अगले प्रसंग में महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षसों द्वारा विघ्न डालने की लीला दिखाई गई। यज्ञ की रक्षा के लिए महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगते हैं। इसके बाद दोनों राजकुमारों के महर्षि के साथ आश्रम प्रस्थान, सुबाहु और मारीच के दरबार तथा विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा से जुड़े दृश्यों का मंचन हुआ। लीला के अंतिम चरण में यज्ञ में बाधा डालने वाले राक्षस सुबाहु के वध का सजीव चित्रण किया गया, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

प्रवक्ता रवि जैन ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंग समाज को मर्यादा, आदर्श, कर्तव्यपालन, सत्य और धर्म की रक्षा की प्रेरणा देते हैं। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।

About Author

PULKIT CHATURVEDI

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 41, नई दिल्ली, 11 से 17 अक्टूबर 2026
Next: सितंबर में थोक महंगाई बढ़कर 11.39 प्रतिशत पर पहुंची

संबंधित कहानियां

pexels-photo-13795730
1 min read
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में पांच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की योजना की समीक्षा

PULKIT CHATURVEDI November 6, 2026 0
WhatsApp Image 2026-11-05 at 12.14.09 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली की राजनीति के युगपुरुष अग्रज भाई बृजमोहन जी संघर्ष, संगठन और जनसेवा की अमिट विरासत

rashtratimesnewspaper November 5, 2026 0
yamuna_1_1-sixteen_nine
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

यमुना के जहरीले झाग पर सियासत या समाधान?

rashtratimesnewspaper November 5, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

मध्य प्रदेश में पांच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की योजना की समीक्षा pexels-photo-13795730 1
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में पांच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की योजना की समीक्षा

November 6, 2026 0
तन्वी पात्री ने यूथ ओलंपिक में जीता ऐतिहासिक रजत पदक pexels-photo-6878017 2
  • खेल

तन्वी पात्री ने यूथ ओलंपिक में जीता ऐतिहासिक रजत पदक

November 6, 2026 0
वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, NCLT ने दिया आदेश pexels-photo-6077326 3
  • बिज़नेस

वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, NCLT ने दिया आदेश

November 6, 2026 0
दिल्ली की राजनीति के युगपुरुष अग्रज भाई बृजमोहन जी संघर्ष, संगठन और जनसेवा की अमिट विरासत WhatsApp Image 2026-11-05 at 12.14.09 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली की राजनीति के युगपुरुष अग्रज भाई बृजमोहन जी संघर्ष, संगठन और जनसेवा की अमिट विरासत

November 5, 2026 0
यमुना के जहरीले झाग पर सियासत या समाधान? yamuna_1_1-sixteen_nine 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

यमुना के जहरीले झाग पर सियासत या समाधान?

November 5, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-13795730
1 min read
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में पांच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की योजना की समीक्षा

PULKIT CHATURVEDI November 6, 2026 0
pexels-photo-6878017
1 min read
  • खेल

तन्वी पात्री ने यूथ ओलंपिक में जीता ऐतिहासिक रजत पदक

PULKIT CHATURVEDI November 6, 2026 0
pexels-photo-6077326
1 min read
  • बिज़नेस

वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, NCLT ने दिया आदेश

PULKIT CHATURVEDI November 6, 2026 0
WhatsApp Image 2026-11-05 at 12.14.09 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली की राजनीति के युगपुरुष अग्रज भाई बृजमोहन जी संघर्ष, संगठन और जनसेवा की अमिट विरासत

rashtratimesnewspaper November 5, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • मध्य प्रदेश में पांच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की योजना की समीक्षा
  • तन्वी पात्री ने यूथ ओलंपिक में जीता ऐतिहासिक रजत पदक
  • वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, NCLT ने दिया आदेश
  • दिल्ली की राजनीति के युगपुरुष अग्रज भाई बृजमोहन जी संघर्ष, संगठन और जनसेवा की अमिट विरासत
  • यमुना के जहरीले झाग पर सियासत या समाधान?

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.