सत्य भूषण जैन ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर श. दुष्यंत गौतम से भेंट कर उन्हें सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर सत्य भूषण जैन ने श. दुष्यंत गौतम 7को उनके नए संवैधानिक दायित्व के लिए शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सिक्किम राज्य विकास, प्रगति और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान परस्पर सम्मान, आत्मीयता और शुभेच्छाओं का भाव देखने को मिला। सत्य भूषण जैन ने उनके सफल एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।