Skip to content
October 19, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • October
  • 19
  • राजनीति
  • सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

rashtratimesnewspaper October 19, 2026 1 min read
202610193984221

सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम ने सोमवार को राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, कैबिनेट मंत्री, सिक्किम से लोकसभा सांसद इंद्र हंग सुब्बा, दार्जिलिंग से लोकसभा सांसद राजू बिष्ट और सिक्किम के विधायक मौजूद थे।

सिक्किम के लोक भवन में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। यहां सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए. मुहम्मद मुस्ताक ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई।

दुष्यंत कुमार गौतम रविवार को गंगटोक के बुरतुक हेलीपैड पहुंचे थे। राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, सिक्किम विधानसभा की उपाध्यक्ष राजकुमारी थापा, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, विधायकों, गंगटोक नगर निगम के मेयर और पार्षदों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकारों, अन्य सलाहकारों, अध्यक्षों, विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने उनका किया था।

सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त किए गए दुष्यंत गौतम, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वे दिल्ली नगर निगम में पार्षद और राज्यसभा सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं। ये नियुक्तियां छह राज्यों में किए गए बड़े फेरबदल का हिस्सा हैं, जिसके तहत सिक्किम और केरल के राज्यपालों को क्रमशः केरल और तमिलनाडु में स्थानांतरित किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 अक्टूबर को चार राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए थे। इनमें सुधा यादव को कर्नाटक की राज्यपाल, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल, ब्रज मोहन राम को ओडिशा के राज्यपाल और दुष्यंत गौतम को सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।

कर्नाटक की राज्यपाल बनीं सुधा यादव, हरियाणा के महेंद्रगढ़ से पूर्व लोकसभा सांसद हैं। वे भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य रहीं और 2019 से 2022 तक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य भी रहीं।

उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त किए गए ढाल सिंह बिसेन, मध्य प्रदेश के बालाघाट से पूर्व लोकसभा सांसद हैं। वह मध्य प्रदेश सरकार में विधायक और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा, वन, परिवहन और खनन जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने मध्य प्रदेश के चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

धोबी समुदाय से आने वाले दलित नेता ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वह झारखंड से पूर्व सांसद हैं, जिन्होंने लोकसभा में लगातार तीन बार (1996, 1998 और 1999 में चुनाव जीतकर) पलामू का प्रतिनिधित्व किया था। वह अविभाजित बिहार में विधायक भी रह चुके हैं।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

संबंधित कहानियां

t3a4fosk_internet_625x300_17_October_26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

rashtratimesnewspaper October 19, 2026 0
pexels-photo-17996297-2
1 min read
  • राष्ट्रीय

मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0
pexels-photo-35651041-4
1 min read
  • राजनीति

नेतन्याहू का बयान: भविष्य में अमेरिका हो सकता है इस्राइल के खिलाफ

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ 202610193984221 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

October 19, 2026 0
बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट t3a4fosk_internet_625x300_17_October_26 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

October 19, 2026 0
वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश pexels-photo-38556235-1 3
  • दुनिया

वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश

October 19, 2026 0
मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद pexels-photo-17996297-2 4
  • राष्ट्रीय

मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद

October 19, 2026 0
नेतन्याहू का बयान: भविष्य में अमेरिका हो सकता है इस्राइल के खिलाफ pexels-photo-35651041-4 5
  • राजनीति

नेतन्याहू का बयान: भविष्य में अमेरिका हो सकता है इस्राइल के खिलाफ

October 19, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

202610193984221
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

rashtratimesnewspaper October 19, 2026 0
t3a4fosk_internet_625x300_17_October_26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

rashtratimesnewspaper October 19, 2026 0
pexels-photo-38556235-1
1 min read
  • दुनिया

वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0
pexels-photo-17996297-2
1 min read
  • राष्ट्रीय

मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ
  • बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट
  • वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश
  • मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद
  • नेतन्याहू का बयान: भविष्य में अमेरिका हो सकता है इस्राइल के खिलाफ

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.