Skip to content
November 17, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • October
  • 25
  • राजनीति
  • नेक कमाई से जरूरतमंद बच्चों को बांटे 98 स्वेटर, खिल उठे चेहरे
  • राजनीति

नेक कमाई से जरूरतमंद बच्चों को बांटे 98 स्वेटर, खिल उठे चेहरे

PULKIT CHATURVEDI October 25, 2026 1 min read
1792905297455-441480-1

दूसरों के लिए जीना ही जीवन की सच्ची सार्थकता है। इसी भावना को साकार करते हुए झज्जर जिले के गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति ने राजकीय उच्च विद्यालय, सुधराना, ब्लॉक नाहड़, जिला रेवाड़ी में वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम आयोजित कर 98 जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर वितरित किए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

समिति के अध्यक्ष एवं 25 बार रक्तदान कर चुके समाजसेवी युद्धवीर सिंह लांबा ने बताया कि कार्यक्रम में समाजसेविका लक्ष्मी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सुधराना गांव के समाजसेवी एवं 19 बार रक्तदान कर चुके नीरज कुमार जांगड़ा विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि विद्यालय के मुख्याध्यापक दिनेश कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में समाजसेवी एवं शिक्षाविद सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स; हरियाणा सरकार में जूनियर इंजीनियर अजय मलिक, खानपुर कलां, सोनीपत; मास्टर हरबीर मल्हान, गिरधरपुर; धर्मेंद्र यादव, डायरेक्टर, मेडी-जेईई करियर इंस्टीट्यूट, कोसली; मास्टर पवन कुमार, धनीरवास; इंजीनियर अजय जांगड़ा, भिवानी; संजीव घणघस, असिस्टेंट टैक्सेशन ऑफिसर, दिल्ली; इंजीनियर अमित दांगी, सिंचाई विभाग, हरियाणा सरकार, मदीना, रोहतक; युद्धवीर सिंह लांबा, धारौली; नीरज कुमार जांगड़ा, सुधराना; सोनू कुमार, सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर, धारौली; रक्तदानी लक्ष्मी सिंह, सुधराना; मास्टर रोहित यादव, लेवी डिस्पोजल हाउस, कोसली; मास्टर कुलवेंद्र सिंह यादव, मुमताजपुर, रेवाड़ी; विक्रांत शर्मा, मैनेजर, ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल, बहादुरगढ़ एवं नव जीवन हॉस्पिटल, मॉडल टाउन, रोहतक; पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित मंजीत सिंह, श्रीहंस बैग व स्टेशनरी हाउस, कोसली; सेवानिवृत्त नायब सूबेदार विक्रम सिंह लांबा, धारौली तथा समाजसेवी एवं रक्तदानी नितेश भौरिया, अर्बन युवा रेडीमेड स्टोर, कोसली सहित 18 सहयोगियों ने अपनी नेक कमाई से योगदान दिया।

कार्यक्रम में भाकली गांव के शिक्षाविद मास्टर सतीश यादव ने प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक पेन भेंट किया, जबकि सुधराना गांव के सतबीर जी ने सभी विद्यार्थियों को एक-एक कॉपी और एक-एक पेन प्रदान किए। मां-मातृभूमि सेवा समिति की इस सराहनीय पहल ने जरूरतमंद बच्चों की सहायता के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

About Author

PULKIT CHATURVEDI

See author's posts

Post navigation

Previous: “Add a zero”: Goyal pitches €310 billion India–Germany trade target in Berlin
Next: कृष्णा नगर के सरकारी स्कूल में आग लगने से छात्रा की मौत

संबंधित कहानियां

pexels-photo-36052981
1 min read
  • राजनीति

पीएम मोदी विदेश यात्रा खर्च: 12 साल में 900 करोड़ से ज्यादा

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0
pexels-photo-5668481-3
1 min read
  • राजनीति

विशेष गहन पुनरीक्षण: राहुल गांधी ने ECI के दावे पर उठाए सवाल

PULKIT CHATURVEDI November 16, 2026 0
pexels-photo-7947757
1 min read
  • राजनीति

डेड इकोनॉमी बयान पर भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार

PULKIT CHATURVEDI November 16, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

पीएम मोदी विदेश यात्रा खर्च: 12 साल में 900 करोड़ से ज्यादा pexels-photo-36052981 1
  • राजनीति

पीएम मोदी विदेश यात्रा खर्च: 12 साल में 900 करोड़ से ज्यादा

November 17, 2026 0
AI चिप: अमेरिकी पाबंदी के बाद सिंगापुर ने मांगी भरोसेमंद पहुंच pexels-photo-3665442 2
  • तकनीक

AI चिप: अमेरिकी पाबंदी के बाद सिंगापुर ने मांगी भरोसेमंद पहुंच

November 17, 2026 0
ONGC गैस रिसाव: कोनसीमा में एक किलोमीटर दायरा खाली कराया pexels-photo-16862261 3
  • राष्ट्रीय

ONGC गैस रिसाव: कोनसीमा में एक किलोमीटर दायरा खाली कराया

November 17, 2026 0
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में चढ़ा, निफ्टी 25,300 के पार pexels-photo-534216-2 4
  • बिज़नेस

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में चढ़ा, निफ्टी 25,300 के पार

November 17, 2026 0
आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज pexels-photo-8693379 5
  • राष्ट्रीय

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज

November 17, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-36052981
1 min read
  • राजनीति

पीएम मोदी विदेश यात्रा खर्च: 12 साल में 900 करोड़ से ज्यादा

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0
pexels-photo-3665442
1 min read
  • तकनीक

AI चिप: अमेरिकी पाबंदी के बाद सिंगापुर ने मांगी भरोसेमंद पहुंच

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0
pexels-photo-16862261
1 min read
  • राष्ट्रीय

ONGC गैस रिसाव: कोनसीमा में एक किलोमीटर दायरा खाली कराया

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0
pexels-photo-534216-2
1 min read
  • बिज़नेस

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में चढ़ा, निफ्टी 25,300 के पार

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • पीएम मोदी विदेश यात्रा खर्च: 12 साल में 900 करोड़ से ज्यादा
  • AI चिप: अमेरिकी पाबंदी के बाद सिंगापुर ने मांगी भरोसेमंद पहुंच
  • ONGC गैस रिसाव: कोनसीमा में एक किलोमीटर दायरा खाली कराया
  • सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में चढ़ा, निफ्टी 25,300 के पार
  • आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.