Skip to content
November 28, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • November
  • 28
  • बिज़नेस
  • आईआईटीएफ-2026 में राजस्थान पवेलियन को उत्कृष्ट सहभागिता सम्मान, फूड कैटेगरी में मिला गोल्ड अवॉर्ड
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईआईटीएफ-2026 में राजस्थान पवेलियन को उत्कृष्ट सहभागिता सम्मान, फूड कैटेगरी में मिला गोल्ड अवॉर्ड

rashtratimesnewspaper November 28, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-11-28 at 11.58.17 AM

45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ-2026) में राजस्थान पवेलियन को पार्टनर स्टेट श्रेणी में ‘Award of Honorable Participation’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राजस्थान को फूड कैटेगरी में गोल्ड अवॉर्ड भी मिला। यह सम्मान प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और आकर्षक प्रस्तुति के लिए प्रदान किया गया।

राजस्थान लगातार दूसरे वर्ष आईआईटीएफ में पार्टनर स्टेट के रूप में शामिल हुआ। इस वर्ष ‘विकास और विरासत’ की थीम पर तैयार पवेलियन में प्रदेश की पारंपरिक कलाओं, हस्तशिल्प, हथकरघा, आभूषण, वस्त्र, फर्नीचर और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।

पवेलियन के निदेशक हर्ष शर्मा ने बताया कि यहां कुल 44 स्टॉल लगाए गए, जिनमें प्रदेश के कारीगरों, उद्यमियों और उत्पादकों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इसके अलावा, 7 लाइव डेमो के माध्यम से राजस्थान की पारंपरिक शिल्पकलाओं और कारीगरी को भी प्रदर्शित किया गया।

पवेलियन के प्रमुख आकर्षणों में ODOP (One District One Product) एक्सपीरियंस वॉल और GI टैग वॉल शामिल रहे। ODOP वॉल पर राजस्थान के सभी 41 जिलों के विशिष्ट उत्पादों को प्रदर्शित किया गया, जबकि GI टैग वॉल के माध्यम से प्रदेश के भौगोलिक संकेतक प्राप्त उत्पादों और पारंपरिक शिल्पों को दर्शाया गया।

हर्ष शर्मा ने बताया कि चार लाख से अधिक आगंतुक राजस्थान पवेलियन का अवलोकन कर चुके हैं। इनमें देशभर से आए आगंतुकों, व्यापारियों, उद्यमियों, विदेशी प्रतिनिधियों और विभिन्न राज्यों के विशिष्ट अतिथियों ने राजस्थान के उत्पादों, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विशेष रुचि दिखाई।

राजस्थान पवेलियन को मिले दोनों पुरस्कारों में राज्य सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान लघु उद्योग निगम (RAJSICO), आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों, प्रतिभागी उद्यमियों, कारीगरों और स्टॉल संचालकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: 45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साझीदार राज्य बिहार को मिला सम्मानजनक सहभागिता पुरस्कार
Next: मेडिकल लापरवाही या इलाज के दौरान होने वाली जटिलता? चिकित्सा संगठनों ने उपभोक्ता संरक्षण कानून में सुधार की मांग उठाई

संबंधित कहानियां

pexels-photo-37485313
1 min read
  • राष्ट्रीय

तिरुमला मंदिर को 206 करोड़ रुपये के सोने-हीरे का दान

PULKIT CHATURVEDI November 28, 2026 0
pexels-photo-13019394
1 min read
  • राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना अकादमी में मुर्मु: समुद्री मार्गों की सुरक्षा अहम

PULKIT CHATURVEDI November 28, 2026 0
pexels-photo-4843167
1 min read
  • बिज़नेस

टाटा संस ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट

PULKIT CHATURVEDI November 28, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

तिरुमला मंदिर को 206 करोड़ रुपये के सोने-हीरे का दान pexels-photo-37485313 1
  • राष्ट्रीय

तिरुमला मंदिर को 206 करोड़ रुपये के सोने-हीरे का दान

November 28, 2026 0
भारतीय नौसेना अकादमी में मुर्मु: समुद्री मार्गों की सुरक्षा अहम pexels-photo-13019394 2
  • राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना अकादमी में मुर्मु: समुद्री मार्गों की सुरक्षा अहम

November 28, 2026 0
बिसलेरी के दूसरे नमूने में बैक्टीरिया, कंपनी ने मांगी समीक्षा pexels-photo-1540235 3
  • स्वास्थ्य

बिसलेरी के दूसरे नमूने में बैक्टीरिया, कंपनी ने मांगी समीक्षा

November 28, 2026 0
टाटा संस ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट pexels-photo-4843167 4
  • बिज़नेस

टाटा संस ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट

November 28, 2026 0
भाजपा-अकाली दल गठबंधन: पंजाब में सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू pexels-photo-29277511 5
  • राजनीति

भाजपा-अकाली दल गठबंधन: पंजाब में सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू

November 28, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-37485313
1 min read
  • राष्ट्रीय

तिरुमला मंदिर को 206 करोड़ रुपये के सोने-हीरे का दान

PULKIT CHATURVEDI November 28, 2026 0
pexels-photo-13019394
1 min read
  • राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना अकादमी में मुर्मु: समुद्री मार्गों की सुरक्षा अहम

PULKIT CHATURVEDI November 28, 2026 0
pexels-photo-1540235
1 min read
  • स्वास्थ्य

बिसलेरी के दूसरे नमूने में बैक्टीरिया, कंपनी ने मांगी समीक्षा

PULKIT CHATURVEDI November 28, 2026 0
pexels-photo-4843167
1 min read
  • बिज़नेस

टाटा संस ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट

PULKIT CHATURVEDI November 28, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • तिरुमला मंदिर को 206 करोड़ रुपये के सोने-हीरे का दान
  • भारतीय नौसेना अकादमी में मुर्मु: समुद्री मार्गों की सुरक्षा अहम
  • बिसलेरी के दूसरे नमूने में बैक्टीरिया, कंपनी ने मांगी समीक्षा
  • टाटा संस ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट
  • भाजपा-अकाली दल गठबंधन: पंजाब में सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.