Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • October
  • 1
  • राजनीति
  • मल्लिकार्जुन खड़गे की हालत स्थिर, डॉक्टरों ने दी पेसमेकर लगवाने की सलाह
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मल्लिकार्जुन खड़गे की हालत स्थिर, डॉक्टरों ने दी पेसमेकर लगवाने की सलाह

rashtratimesnewspaper October 1, 2025 1 min read
New Delhi: AICC Observers’ meeting

New Delhi: Congress President Mallikarjun Kharge addresses the AICC Observers’ meeting at Indira Bhawan in New Delhi on Thursday, September 25, 2025. (Photo: IANS/AICC)

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मंगलवार रात बुखार, थकान और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बेंगलुरु स्थित एमएस रमैया मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खड़गे की सेहत के बारे में उनके बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियंक खड़गे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे की हालत स्थिर है और वे ठीक हैं।

कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बताया, “खड़गे को पेसमेकर लगवाने की सलाह दी गई है और वे इसके लिए अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी स्थिति स्थिर है और वे ठीक हैं। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभार।”

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, खड़गे को मंगलवार रात को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। उनकी नियमित चिकित्सा जांच (जिसमें ईसीजी भी शामिल है) की गई और डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उनकी स्थिति स्थिर है और उनका इलाज सामान्य वार्ड में किया जा रहा है।

वरिष्ठ डॉक्टर उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, खड़गे ने मंगलवार सुबह अपनी राजनीतिक गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रखीं और वह सामान्य दिख रहे थे।

मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिहार चुनाव में ‘वोट चोरी’ के माध्यम से जीतने की कोशिश का आरोप लगाया था।

पटना में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के दिन एक सार्वजनिक सभा में खड़गे ने कहा था, “प्रधानमंत्री मोदी को चोरी करने की आदत है। वह वोट चुराते हैं, पैसे चुराते हैं और वे उन लोगों का ध्यान रखते हैं जो देश के बैंकों को लूटकर विदेश भाग गए।”

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी बिहार चुनाव में वोट चोरी के जरिए जीतने की कोशिश कर रहे हैं। आपको सतर्क रहना चाहिए।”

बता दें कि खड़गे ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर्नाटक से की है। वह 1972 से 2008 तक गुरमितकल विधानसभा क्षेत्र से और 2008 से 2009 तक चित्तापुर विधानसभा क्षेत्र से कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रहे। उन्होंने 1996 से 1999 तक कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, 2005 से 2008 तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रहे और विभिन्न मुख्यमंत्रियों के अधीन मंत्री के रूप में भी सेवाएं दीं।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: 11वें ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल नोएडा 2025 में डॉ. संदीप मारवाह पर लिखी पुस्तक का विमोचन
Next: हरियाणा: बीजेपी की विवशता;हुड्डा के बचाव में उतरे खट्टर

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-05-31 at 13.55.03
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

‘चांदनी चौक की सुध लो सरकार’ अभियान के तहत राहुल शर्मा ने उठाई पुरानी दिल्ली की बदहाली की आवाज

rashtratimesnewspaper May 31, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 14.18.56
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

कृष्णा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

rashtratimesnewspaper May 31, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.23
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर वेबवार्ता का भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह

rashtratimesnewspaper May 31, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

विद्या बाल भवन में श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर WhatsApp Image 2026-05-31 at 12.57.20 1
  • धार्मिक

विद्या बाल भवन में श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

May 31, 2026 0
‘चांदनी चौक की सुध लो सरकार’ अभियान के तहत राहुल शर्मा ने उठाई पुरानी दिल्ली की बदहाली की आवाज WhatsApp Image 2026-05-31 at 13.55.03 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

‘चांदनी चौक की सुध लो सरकार’ अभियान के तहत राहुल शर्मा ने उठाई पुरानी दिल्ली की बदहाली की आवाज

May 31, 2026 0
कृष्णा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ WhatsApp Image 2026-05-31 at 14.18.56 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

कृष्णा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

May 31, 2026 0
पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर वेबवार्ता का भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.23 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर वेबवार्ता का भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह

May 31, 2026 0
डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने का निमंत्रण WhatsApp Image 2026-05-30 at 19.52.02 (1) 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने का निमंत्रण

May 31, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-05-31 at 12.57.20
1 min read
  • धार्मिक

विद्या बाल भवन में श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

rashtratimesnewspaper May 31, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 13.55.03
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

‘चांदनी चौक की सुध लो सरकार’ अभियान के तहत राहुल शर्मा ने उठाई पुरानी दिल्ली की बदहाली की आवाज

rashtratimesnewspaper May 31, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 14.18.56
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

कृष्णा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

rashtratimesnewspaper May 31, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.23
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर वेबवार्ता का भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह

rashtratimesnewspaper May 31, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • विद्या बाल भवन में श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
  • ‘चांदनी चौक की सुध लो सरकार’ अभियान के तहत राहुल शर्मा ने उठाई पुरानी दिल्ली की बदहाली की आवाज
  • कृष्णा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
  • पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर वेबवार्ता का भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह
  • डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने का निमंत्रण

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.