Skip to content
February 13, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • February
  • 13
  • राजनीति
  • कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन

rashtratimesnewspaper February 13, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-02-12 at 6.59.32 PM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सकल हिन्दू समाज द्वारा ई–एफ ब्लॉक, कृष्णा नगर में एक भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश दिया गया। यह आयोजन पूर्णतः कृष्णा नगर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास उपस्थित रहे। उनके साथ मिथलेश (क्षेत्र सह कार्यवाहक), अनिल गोयल (विधायक, कृष्णा नगर), संदीप कपूर (निगम पार्षद), वी.के. मोंगा, विजय (सह जिला कार्यवाहक) तथा अनिल (नगर कार्यवाहक) सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी वक्ताओं ने समाज में धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रभावना और एकता को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्रीमती राधा जैन ने की।

आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाएं सचिव देव अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष दिनेश जैन ने जिम्मेदारीपूर्वक संभालीं। देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को एक मंच पर लाकर एकता का आह्वान करना है, जिससे भारत को पुनः गौरवशाली और विश्वगुरु बनाने की दिशा में सशक्त प्रयास किए जा सकें।

सम्मेलन में राजीव गौड़, रवि रस्तोगी, गिरधारी लाल, रमेश यादव (जिला सेवा टोली), सुरेश अरोड़ा (शाखा कार्यवाहक), भरत जैन, दीपक गुप्ता, राजीव अग्रवाल, जगदीश, कोमल तिवारी, विवेक मित्तल और मुकेश जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस विराट आयोजन में महिलाओं, युवाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रचेतना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक एकता से जोड़ना रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सशक्त श्रृंखला के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक, शैक्षणिक और प्रेरक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। बच्चों की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल
Next: भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.22 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल

rashtratimesnewspaper February 12, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.51 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत

rashtratimesnewspaper February 12, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-10 at 2.04.03 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने किया डॉ. दर्शनी प्रिय की पुस्तक का लोकार्पण “प्रधानमंत्री मोदी के अनमोल रत्न” का भव्य विमोचन, सांसदों व पद्मश्री विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति

rashtratimesnewspaper February 12, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश WhatsApp Image 2026-02-12 at 9.01.01 PM 1
  • बिज़नेस

भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश

February 13, 2026 0
कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन WhatsApp Image 2026-02-12 at 6.59.32 PM 2
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन

February 13, 2026 0
व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.22 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल

February 12, 2026 0
शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.51 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत

February 12, 2026 0
राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने किया डॉ. दर्शनी प्रिय की पुस्तक का लोकार्पण “प्रधानमंत्री मोदी के अनमोल रत्न” का भव्य विमोचन, सांसदों व पद्मश्री विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति WhatsApp Image 2026-02-10 at 2.04.03 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने किया डॉ. दर्शनी प्रिय की पुस्तक का लोकार्पण “प्रधानमंत्री मोदी के अनमोल रत्न” का भव्य विमोचन, सांसदों व पद्मश्री विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति

February 12, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-02-12 at 9.01.01 PM
1 min read
  • बिज़नेस

भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश

rashtratimesnewspaper February 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-12 at 6.59.32 PM
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन

rashtratimesnewspaper February 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.22 PM
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल

rashtratimesnewspaper February 12, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.51 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत

rashtratimesnewspaper February 12, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश
  • कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन
  • व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल
  • शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत
  • राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने किया डॉ. दर्शनी प्रिय की पुस्तक का लोकार्पण “प्रधानमंत्री मोदी के अनमोल रत्न” का भव्य विमोचन, सांसदों व पद्मश्री विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.