- अतुल प्रभाकर
नई दिल्ली। काकासाहेब कालेलकर एवं विष्णु प्रभाकर की स्मृति को समर्पित सन्निधि संगोष्ठी का आयोजन 14 मार्च 2026, शनिवार को किया जाएगा। इस अवसर पर काका कालेलकर राष्ट्रीय प्रोत्साहन सम्मान-2025 का अर्पण समारोह भी आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा, सन्निधि, 1 जवाहर लाल नेहरू मार्ग, नई दिल्ली में सायं 4:00 बजे से किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार संगोष्ठी में साहित्य, भाषा और समाज से जुड़े अनेक विद्वान, साहित्यकार एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे और काकासाहेब कालेलकर तथा विष्णु प्रभाकर के योगदान को स्मरण करते हुए अपने विचार व्यक्त करेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजीव श्रीवास्तव (फिल्म निर्माता एवं लेखक) करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. केशुभाई देसाई उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शंकर कुमार सान्याल (समाजसेवी, अधिवक्ता) तथा सान्निध्य नारायण कुमार, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, हिंदी भाषा प्रेमी का रहेगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत काका कालेलकर राष्ट्रीय प्रोत्साहन सम्मान-2025 से कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें तेजस वेद (पत्रकारिता), श्वेता अग्रवाल (समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण), गीत मधुर बंधावर (आयुर्वेद-साधना), प्रो. आर. के. डी. बिल्लोती के. राजवंश (शिक्षा, साहित्य एवं सेवा) तथा दिनेश कुमार (कला-शास्त्रीय संगीत) शामिल हैं।
आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है। कार्यक्रम का आयोजन गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा (दिल्ली) एवं विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान (नोएडा) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।