Skip to content
April 3, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • April
  • 3
  • राजनीति
  • 36वें श्री हनुमान जन्मोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ज्वाइंट सीपी ने किया पूजन-अर्चन
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

36वें श्री हनुमान जन्मोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ज्वाइंट सीपी ने किया पूजन-अर्चन

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-04-02 at 4.58.34 PM

नई दिल्ली। श्री हनुमान मंदिर (रजि.) समिति, ई-3, गली नं. 6, ब्रह्मपुरी, दिल्ली के तत्वावधान में 36वें श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

शोभायात्रा शाहदरा के मक्की सराय, सुभाष नरुला चौक, रोहतास नगर, गोरख पार्क, बाबरपुर, हनुमान रोड, मौजपुर, घौंडा, ब्रह्मपुरी मेन रोड, गली नं. 10, मौनी बाबा मंदिर, एक्स ब्लॉक ब्रह्मपुरी होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई।

समिति के प्रधान विजय शर्मा ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ ईस्टर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी श्री अजीत कुमार सिंगला द्वारा श्री हनुमान बाबा का विधिवत पूजन-अर्चन कर किया गया। इस दौरान डीसीपी शाहदरा आर.के. मीणा, आईपीएस आशीष कुमार, एसीपी संजीव कुमार सहित पुलिस बल ने सुरक्षा एवं व्यवस्था की कमान संभाली।

यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की लगभग 26 भव्य झांकियां, 15 बैंड तथा 251 सुहागिन महिलाएं मंगल कलश लेकर पदयात्रा करती हुई चल रही थीं। विशेष आकर्षण 108 फुट लंबा “जय श्री राम” लिखा भव्य बैनर रहा। श्री हनुमान बाबा का स्वर्ण वर्क से भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय महावर, निगम पार्षद अनिल कुमार शर्मा गौड़, लोमेश त्यागी, परशुराम रावत, सत्यनारायण बंसल, उमाकांत पंकज गुप्ता, हेमंत अवस्थी, जितेंद्र उपाध्याय, संजीत शर्मा ‘कालू बजरंगी’, विजय सारस्वत, अशोक शास्त्री, जीतराम शर्मा, पदम भार्गव ‘मामा’, वीरपाल सिंह ‘बिल्लू’, अमित गुप्ता, राहुल कपूर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

करीब 500 स्वयंसेवकों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। पूरे मार्ग में भक्तों ने भजन-कीर्तन, नृत्य और जयकारों के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: अंतर्राष्ट्रीय रविदास जयंती पर नेपाल के हरीपुर में भव्य सत्संग समारोह आयोजित
Next: हनुमान जयंती पर घौण्डा में निकली भव्य शोभायात्रा, चौधरी नत्थू सिंह का जोरदार स्वागत

संबंधित कहानियां

Freedom-of-speech-1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर सामग्री हटाना मनमाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-02 at 10.14.56 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली से चंडीगढ़ तक: संगीत के जरिए सेवा और संवेदना का डॉ. इंजी. राजेंद्र जैना का अनोखा सफर

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-02 at 10.05.04 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हनुमान जयंती पर घौण्डा में निकली भव्य शोभायात्रा, चौधरी नत्थू सिंह का जोरदार स्वागत

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर सामग्री हटाना मनमाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन Freedom-of-speech-1 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर सामग्री हटाना मनमाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन

April 3, 2026 0
दिल्ली से चंडीगढ़ तक: संगीत के जरिए सेवा और संवेदना का डॉ. इंजी. राजेंद्र जैना का अनोखा सफर WhatsApp Image 2026-04-02 at 10.14.56 PM 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली से चंडीगढ़ तक: संगीत के जरिए सेवा और संवेदना का डॉ. इंजी. राजेंद्र जैना का अनोखा सफर

April 3, 2026 0
हनुमान जयंती पर घौण्डा में निकली भव्य शोभायात्रा, चौधरी नत्थू सिंह का जोरदार स्वागत WhatsApp Image 2026-04-02 at 10.05.04 PM 3
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हनुमान जयंती पर घौण्डा में निकली भव्य शोभायात्रा, चौधरी नत्थू सिंह का जोरदार स्वागत

April 3, 2026 0
36वें श्री हनुमान जन्मोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ज्वाइंट सीपी ने किया पूजन-अर्चन WhatsApp Image 2026-04-02 at 4.58.34 PM 4
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

36वें श्री हनुमान जन्मोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ज्वाइंट सीपी ने किया पूजन-अर्चन

April 3, 2026 0
अंतर्राष्ट्रीय रविदास जयंती पर नेपाल के हरीपुर में भव्य सत्संग समारोह आयोजित WhatsApp Image 2026-04-02 at 4.53.23 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय रविदास जयंती पर नेपाल के हरीपुर में भव्य सत्संग समारोह आयोजित

April 3, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

Freedom-of-speech-1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर सामग्री हटाना मनमाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-02 at 10.14.56 PM
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली से चंडीगढ़ तक: संगीत के जरिए सेवा और संवेदना का डॉ. इंजी. राजेंद्र जैना का अनोखा सफर

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-02 at 10.05.04 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हनुमान जयंती पर घौण्डा में निकली भव्य शोभायात्रा, चौधरी नत्थू सिंह का जोरदार स्वागत

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-02 at 4.58.34 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

36वें श्री हनुमान जन्मोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ज्वाइंट सीपी ने किया पूजन-अर्चन

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर सामग्री हटाना मनमाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन
  • दिल्ली से चंडीगढ़ तक: संगीत के जरिए सेवा और संवेदना का डॉ. इंजी. राजेंद्र जैना का अनोखा सफर
  • हनुमान जयंती पर घौण्डा में निकली भव्य शोभायात्रा, चौधरी नत्थू सिंह का जोरदार स्वागत
  • 36वें श्री हनुमान जन्मोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ज्वाइंट सीपी ने किया पूजन-अर्चन
  • अंतर्राष्ट्रीय रविदास जयंती पर नेपाल के हरीपुर में भव्य सत्संग समारोह आयोजित

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.