Skip to content
October 25, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • May
  • 1
  • बिज़नेस
  • एनएसईएफआई ने इंटीग्रेटेड डीकार्बोनाइजेशन को गति देने के लिए नई सहायक इकाई की शुरुआत
  • बिज़नेस

एनएसईएफआई ने इंटीग्रेटेड डीकार्बोनाइजेशन को गति देने के लिए नई सहायक इकाई की शुरुआत

rashtratimesnewspaper May 1, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-04-30 at 22.19.55

नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएसईएफआई) ने देश के व्यापक डीकार्बोनाइजेशन एजेंडे को गति देने के उद्देश्य से अपनी नई सहायक इकाई “एनएसईएफआई सस्टेनेबल एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री” की शुरुआत की है। यह कदम संगठन के दायरे को केवल सौर ऊर्जा तक सीमित न रखकर, ग्रीन एनर्जी और नेट ज़ीरो मिशन के व्यापक लक्ष्यों तक विस्तारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।नई इकाई के माध्यम से एनएसईएफआई अब सौर ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण (शॉर्ट एवं लॉन्ग ड्यूरेशन), रिन्यूएबल मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ ग्रीन हाइड्रोजन और अन्य ग्रीन मॉलिक्यूल्स जैसे उभरते क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। इसके अलावा उद्योग और मोबिलिटी सेक्टर में डीकार्बोनाइजेशन को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस रहेगा, जिससे भारत के 2070 तक नेट ज़ीरो लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर एनएसईएफआई के सीईओ सुब्रह्मण्यम पुलिपाका ने कहा कि बिजली उत्पादन के क्षेत्र में भारत ने डीकार्बोनाइजेशन के मामले में वैश्विक स्तर पर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि संगठन के पास 1,000 से अधिक हितधारकों का मजबूत नेटवर्क है और अब समय आ गया है कि सप्लाई साइड के साथ-साथ डिमांड साइड को भी इस परिवर्तनकारी अभियान में शामिल किया जाए।

उन्होंने कहा कि 2030 के ऊर्जा लक्ष्यों, 2047 तक विकसित भारत के विज़न और 2070 तक नेट ज़ीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वित दृष्टिकोण बेहद आवश्यक है।
एनएसईएफआई के अनुसार भारत में डीकार्बोनाइजेशन चार प्रमुख स्तंभों—बिजली, कृषि, उद्योग और मोबिलिटी—पर आधारित है। पिछले 13 वर्षों में संगठन ने बिजली क्षेत्र में डीकार्बोनाइजेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्ष 2023 में एनएसईएफआई ने इंडिया एग्रीवोल्टाइक्स एलायंस की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य कृषि-खाद्य श्रृंखला में टिकाऊ डीकार्बोनाइजेशन को प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा तेजी से बढ़ते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एनएसईएफआई ग्रीन डेटा सेंटर कोएलिशन का भी गठन किया गया था। अब नई सहायक इकाई के गठन के साथ एनएसईएफआई बिजली और कृषि क्षेत्रों में अपने मौजूदा प्रयासों को उद्योग और मोबिलिटी सेक्टर के नए फोकस क्षेत्रों के साथ जोड़ते हुए एक समेकित मंच तैयार करेगा, जिससे भारत को नेट ज़ीरो अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: पंचकुला में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, रामदास अठावले रहे मुख्य अतिथि
Next: पीजीडीएवी कॉलेज ने जीता तीसरा स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 डे-नाईट टूर्नामेंट का खिताब

संबंधित कहानियां

1792852632565-1-1
2 min read
  • बिज़नेस

“Add a zero”: Goyal pitches €310 billion India–Germany trade target in Berlin

PULKIT CHATURVEDI October 24, 2026 0
pexels-photo-14020705
1 min read
  • बिज़नेस

कनाडा टैरिफ: अमेरिका ने कुछ उत्पादों पर शुल्क हटाया, नए पर लगाया

PULKIT CHATURVEDI October 24, 2026 0
pexels-photo-18090300
1 min read
  • बिज़नेस

सऊदी उड़ानें रद्द: इंडिगो और आकासा एयर ने बढ़ाया निलंबन

PULKIT CHATURVEDI October 24, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

“Add a zero”: Goyal pitches €310 billion India–Germany trade target in Berlin 1792852632565-1-1 1
  • बिज़नेस

“Add a zero”: Goyal pitches €310 billion India–Germany trade target in Berlin

October 24, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 43, नई दिल्ली, 25 से 31 अक्टूबर 2026 logo-180 2
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 43, नई दिल्ली, 25 से 31 अक्टूबर 2026

October 24, 2026 0
कनाडा टैरिफ: अमेरिका ने कुछ उत्पादों पर शुल्क हटाया, नए पर लगाया pexels-photo-14020705 3
  • बिज़नेस

कनाडा टैरिफ: अमेरिका ने कुछ उत्पादों पर शुल्क हटाया, नए पर लगाया

October 24, 2026 0
ओलेशकी युद्धविराम 27 अक्तूबर से, मेलानिया ट्रंप की पहल पर बनी सहमति pexels-photo-6646846-3 4
  • दुनिया

ओलेशकी युद्धविराम 27 अक्तूबर से, मेलानिया ट्रंप की पहल पर बनी सहमति

October 24, 2026 0
तेलंगाना सूखा: मुख्यमंत्री ने चार महीने की रोजगार योजना घोषित की pexels-photo-6711731 5
  • राष्ट्रीय

तेलंगाना सूखा: मुख्यमंत्री ने चार महीने की रोजगार योजना घोषित की

October 24, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

1792852632565-1-1
2 min read
  • बिज़नेस

“Add a zero”: Goyal pitches €310 billion India–Germany trade target in Berlin

PULKIT CHATURVEDI October 24, 2026 0
logo-180
1 min read
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 43, नई दिल्ली, 25 से 31 अक्टूबर 2026

rashtratimesnewspaper October 24, 2026 0
pexels-photo-14020705
1 min read
  • बिज़नेस

कनाडा टैरिफ: अमेरिका ने कुछ उत्पादों पर शुल्क हटाया, नए पर लगाया

PULKIT CHATURVEDI October 24, 2026 0
pexels-photo-6646846-3
1 min read
  • दुनिया

ओलेशकी युद्धविराम 27 अक्तूबर से, मेलानिया ट्रंप की पहल पर बनी सहमति

PULKIT CHATURVEDI October 24, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • “Add a zero”: Goyal pitches €310 billion India–Germany trade target in Berlin
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 43, नई दिल्ली, 25 से 31 अक्टूबर 2026
  • कनाडा टैरिफ: अमेरिका ने कुछ उत्पादों पर शुल्क हटाया, नए पर लगाया
  • ओलेशकी युद्धविराम 27 अक्तूबर से, मेलानिया ट्रंप की पहल पर बनी सहमति
  • तेलंगाना सूखा: मुख्यमंत्री ने चार महीने की रोजगार योजना घोषित की

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.