नई दिल्ली। विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल, शकरपुर में 13 जून से 20 जून 2026 तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. हरि दत्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा का शुभारंभ 13 जून, शनिवार को प्रातः 9 बजे कलश पूजन एवं भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। कथा का वाचन परम श्रद्धेय पंडित ओमप्रकाश शास्त्री जी (अवधवासी) द्वारा किया जाएगा।
डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक कथा प्रवचन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं श्रीमद्भागवत महापुराण के आध्यात्मिक संदेशों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। कथा का समापन 20 जून, शनिवार को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। कथा के माध्यम से लोगों को धर्म, संस्कृति और मानवीय मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती रेशम देवी एवं समस्त शर्मा परिवार हैं। यह आयोजन विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल, एमबी-92, मास्टर ब्लॉक, गली नं.-5, शकरपुर, दिल्ली-110092 में आयोजित किया जाएगा।
डॉ. हरि दत्त शर्मा ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से कथा में सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
संपर्क सूत्र: 9560243615, 9212221008, 9312287515।