Skip to content
October 18, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • June
  • 29
  • राजनीति
  • यमुना घाटों से 310 परिवारों को हटाने पर पूर्व सांसद जे.पी. अग्रवाल ने जताई नाराज़गी, शीघ्र पुनर्वास की मांग
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

यमुना घाटों से 310 परिवारों को हटाने पर पूर्व सांसद जे.पी. अग्रवाल ने जताई नाराज़गी, शीघ्र पुनर्वास की मांग

rashtratimesnewspaper June 29, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-06-29 at 10.38.33
"विकास तभी सार्थक है जब उसमें मानवीय संवेदनाएं और सामाजिक न्याय भी शामिल हों।" – जय प्रकाश अग्रवाल

नई दिल्ली। चांदनी चौक के पूर्व सांसद एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री जय प्रकाश अग्रवाल ने पुराने यमुना घाट क्षेत्र में वर्षों से रह रहे लगभग 310 परिवारों को बिना किसी वैकल्पिक पुनर्वास व्यवस्था के हटाए जाने पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लोगों को इस तरह बेदखल करना न केवल अमानवीय है, बल्कि उनके मौलिक एवं मानवीय अधिकारों का भी उल्लंघन है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि यमुना घाट क्षेत्र केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की आजीविका और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां स्थित श्मशान घाट से जुड़े सैकड़ों पंडितों, कर्मकांडियों एवं अन्य लोगों का रोजगार भी इसी क्षेत्र पर निर्भर है। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें उजाड़ना उनके जीवन और भविष्य को संकट में डालने जैसा है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री मुदित अग्रवाल ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों के मुद्दे को सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी विकासात्मक कार्रवाई से पहले प्रभावित लोगों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के चुनावी वादे “जहां झुग्गी, वहीं मकान” की याद दिलाते हुए कहा कि सरकार को अपने वादों को धरातल पर उतारना चाहिए।

श्री जय प्रकाश अग्रवाल एवं श्री मुदित अग्रवाल ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री से मांग की कि यमुना घाटों से हटाए गए सभी 310 परिवारों का तत्काल पुनर्वास किया जाए तथा उन्हें सम्मानजनक आवास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और विकास के नाम पर गरीबों की आजीविका और आशियाने को खत्म करना उचित नहीं है। सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करनी चाहिए और उनके पुनर्वास की स्पष्ट योजना सार्वजनिक करनी चाहिए।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: दिल्ली की हवा पर बढ़ता खतरा: AQI 124, WHO मानक से कई गुना अधिक प्रदूषण
Next: भाजपा संगठन के मजबूत स्तंभ जयकरण चौधरी बने नवीन शाहदरा जिला उपाध्यक्ष

संबंधित कहानियां

pexels-photo-4622108-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

PULKIT CHATURVEDI October 18, 2026 0
pexels-photo-29000309
1 min read
  • राष्ट्रीय

कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-2573473
1 min read
  • राजनीति

कपिल सिब्बल का राजनाथ पर पलटवार, कहा- जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई pexels-photo-4622108-1 1
  • राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

October 18, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026 logo-180 2
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026

October 17, 2026 0
कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण pexels-photo-29000309 3
  • राष्ट्रीय

कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण

October 17, 2026 0
संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक pexels-photo-8722689 4
  • मनोरंजन

संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक

October 17, 2026 0
Anthropic ने अमेरिकी सांसदों को सौंपा AI कानून का मसौदा pexels-photo-4604607-1 5
  • तकनीक

Anthropic ने अमेरिकी सांसदों को सौंपा AI कानून का मसौदा

October 17, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-4622108-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

PULKIT CHATURVEDI October 18, 2026 0
logo-180
1 min read
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026

rashtratimesnewspaper October 17, 2026 0
pexels-photo-29000309
1 min read
  • राष्ट्रीय

कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-8722689
1 min read
  • मनोरंजन

संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026
  • कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण
  • संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक
  • Anthropic ने अमेरिकी सांसदों को सौंपा AI कानून का मसौदा

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.